टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। नेहरा ने अपने होमग्राउंड में घरेलू फैंस के सामने विजयी विदाई ली।
नेहरा को उनके टीम के साथियों ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में अपने कंधे पर बैठाकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया और यादगार विदाई दी। नेहरा को उनके टीम के साथियों और विरोधी टीमों के खिलाड़ियों ने भी दूसरी पारी के लिए बधाई दी। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के अपने साथी नेहरा को बधाई दी।
अब नेहरा की फेयरवेल पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। नेहरा के पूरा चेहरा केक में सना हुआ दिखा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी नेहरा की पार्टी में शामिल हुए।
#ViratKohli at #AshishNehra's farewell party. ✌ pic.twitter.com/kuchcYZtFQ— Captains (@dhonikohli_fc) November 2, 2017
बता दें कि नेहरा ने अपने विदाई मैच के बाद कहा था, 'मैं पेशेवर क्रिकेट को मिस करूंगा। आप इसके लिए ट्रेनिंग करते हैं। एक बात अब साफ है कि मेरे शरीर को अब तकलीफ नहीं होगी। मुझे संन्यास लेने का ये सही समय लगा। आपके लिए इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकती कि नीली जर्सी में आप क्रिकेट से विदाई ले।'
#ViratKohli at Ashish Nehra's farewell party. #ThankYouAshishNehra pic.twitter.com/AU3vgdWvsX— Captains (@dhonikohli_fc) November 2, 2017
याद हो कि आशीष नेहरा ने टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ 1999 में कोलंबो में अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू किया था। उन्होंने संन्यास लेने से पहले 17 टेस्ट, 120 वन-डे और 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। वो 2011 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम इंडिया के सदस्य भी थे।