मीडियम पेसर आशीष नेहरा की आईपीएल के छठवें संस्करण के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स में वापसी हुई है। डेयरडेविल्स ने नेहरा को न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर के स्थान पर टीम में शामिल किया है। 2009 और 2010 में दिल्ली के लिए खेलने वाले नेहरा को 2011 नीलामी प्रक्रिया में पुणे वॉरियर्स ने खरीदा था लेकिन चोट के कारण वह पूरे सीजन मैदान में नहीं उतर सके। वहीं, टेलर इस संस्करण में पुणे वारियर्स के लिए खेलेंगे।
गेंदबाजी विभाग को मजबूती देने के लिए डेयरडेविल्स ने पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद को भी अपने साथ बतौर सलाहकार नियुक्त करने पर विचार कर रही है। डेयरडेविल्स गत साल प्लेऑफ में चेन्नई सुपरकिंग्स से हारकर फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी। आईपीएल के छठे संस्करण में डेयरडेविल्स अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए सपोर्ट स्टॉफ को बढाना चाहते हैं।