फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: आशीष नेहरा ने चुनी टी20 विश्व कप की टीम, पसंदीदा गेंदबाज को बाहर किया पर चोटिल जडेजा टीम में

Sat, 10 Sep 2022 12:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आशीष नेहरा ने टी20 विश्व कप के लिए जो टीम चुनी है, उसमें चोट से जूझ रहे रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है, लेकिन उन्होंने अपने पसंदीदा गेंदबाज को ही मौका नहीं दिया है। 
 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत में लगभग एक महीने का समय बचा है और धीरे-धीरे सभी देशों की टीमों का एलान हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम जारी कर दी है। भारत के चयनकर्ता भी एक सप्ताह के अंदर टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर सकते हैं। भारत की मौजूदा टीम के ही अधिकतर खिलाड़ी विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा का भी यही मानना है। नेहरा ने चयनकर्ताओं से पहले अपनी टीम चुन ली है, लेकिन पसंदीदा गेंदबाज को मौका नहीं दिया है। 
विज्ञापन


आशीष नेहरा ने अपनी टीम में रवींद्र जडेजा को शामिल किया है, जबकि जडेजा चोट से जूझ रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी सर्जरी कराई है। टी20 विश्व कप से पहले मैच के लिए फिट होना उनके लिए बड़ी चुनौती रहेगी। 

टी20 विश्व कप 2022 के लिए आशीष नेहरा की भारतीय टीम
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह , भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह टीम चुनने के बाद आशीष नेहरा ने कहा कि रवींद्र जडेजा और युजवेन्द्र चहल के अलावा रविचंद्रन अश्विन भी काफी अहम होंगे। अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वह प्रभाव डाल सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम में शुरुआती तीन स्थान के लिए कप्तान रोहित के साथ केएल राहुल और विराट कोहली को मौका दिया है। उनका यह भी कहना है कि सूर्यकुमार यादव को हर हाल में टीम का हिस्सा होना चाहिए। 

शमी को नहीं दिया मौका
आशीष नेहरा ने अपनी टीम में मोहम्मद शमी को ही शामिल नहीं किया है, जबकि शमी उनके पसंदीदा तेज गेंदबाज हैं। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी आशीष नेहरा ने मोहम्मद शमी को मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था और उनकी टीम को चैंपियन बनाने में शमी का अच्छा खासा योगदान रहा था। शमी ने आईपीएल में जमकर विकेट भी चटकाए, लेकिन नेहरा का मानना है कि वो खास तौर पर टेस्ट के गेंदबाज हैं। इसी वजह से चयनकर्ताओं को ध्यान खींचने में असफल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें