फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज टेस्ट: पीटरसन, कुक ने इंग्लैंड को संभाला

Fri, 12 Jul 2013 09:28 PM IST
नॉटिंघम/अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केविन पीटरसन ने 64, इयान बेल ने नाबाद 56 और कप्तान एलिस्टर कुक ने 50 रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड को संभाल लिया।
विज्ञापन


पहली पारी में महज 215 रन पर सिमटने के बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को भी पहली पारी में 280 रन पर रोक दिया था। 65 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने मैच के तीसरे दिन टी ब्रेक तक छह विकेट पर 230 रन बना लिए थे।

इस तरह उसकी बढ़त 165 रन की हो चुकी है। खबर लिखे जाने के समय बेल के साथ स्टुअर्ट ब्रोड एक रन बनाकर खेल रहे थे।

सुबह दो विकेट पर 80 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड को पीटरसन और कुक ने सधी हुई शुरुआत दिलाई और टीम का स्कोर 121 रन तक पहुंचाया। दोनों के बीच हुई 110 रन की इस साझेदारी को जैम्स पैटिनसन ने पीटरसन को बोल्ड कर तोड़ा।
विज्ञापन


टीम के स्कोर में अभी 10 रन ही और जुड़े थे कि कुक भी अपने पहले ही टेस्ट में इतिहास बना चुके एस्टन एगर का शिकार हो गए। एगर ने इसके बाद जॉनी बैरिस्टो (15) को भी सस्ते में पेवेलियन की राह दिखा दी।
विज्ञापन


मैट प्रायर ने 31 रन की पारी खेली। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले पीटर सिडल दूसरी पारी में भी अब तक दो विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें