फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटरसन के साथ एक दर्शक ने कर दिया 'खेल'

Sat, 23 Nov 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया हो या इंग्लैंड, कहीं भी एशेज सीरीज हो। वहां खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच खींचतान न दिखे, ऐसा हो हीं नहीं सकता।
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम इस समय रिटर्न एशेज सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया में है और सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन में खेला जा रहा है।

दूसरे दिन के खेल खत्म होने से कुछ देर पहले स्टेडियम में बैठे एक प्रशंसक ने करियर का सौंवां टेस्ट मैच खेल रहे केविन पीटरसन के साथ ऐसा मजाक किया कि क्रिकेटर शर्मिंदा हो गए लेकिन पास बैठे प्रसंशकों के लिए खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।

हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान पर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और पीटरसन बाउंड्री के पास क्षेत्ररक्षण के लिए खड़े थे। इस बीच अधेड़ उम्र का एक प्रशंसक छोटा सा बल्ला दिखाकर पीटरसन से ऑटोग्राफ देने का अनुरोध करने लगा।
विज्ञापन


लेकिन जब पीटरसन ऑटोग्राफ देने के लिए उस प्रशंसक के पास आए तो प्रशंसक ने उन्हें यह कहकर बैरंग भेज दिया कि उनके पास पेन ही नहीं है। ऐसे में शर्म से लाल हुए पीटरसन कुछ वापस मैदान पर लौट गए।


















वहीं यह देखकर दर्शकों में हंसी का संचार हो गया। संयोग से यह सब कुछ टीवी पर रिकॉर्ड हो गया और उसे खुब दिखाया भी गया।

दक्षिण अफ्रीका मूल के इंग्लैंड के बेजोड़ बल्लेबाज पीटरसन ऑस्ट्रेलिया में पसंद नहीं किए जाते हैं और उनकी कई बार प्रशंसकों से हल्की बहस होती रही है।

फैन के सूअर लाने पर मचा हड़कंप
ब्रिसबेन में खेले जा रह पहले एशेज टेस्ट के दौरान एक फैन गाबा स्टेडियम में ऐश नाम का सूअर छिपाकर ले आया।

इसका खुलासा होने पर मैच देख रहे दर्शकों के बीच हड़कंप मच गया और पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

33 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक ने सूअर की आवाज को बंद करने के लिए उसके मुंह पर टेप लगा दिया था। इस घटना के उजागर होने के बाद पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था आरएसपीसीए को बुलाया गया और उन्हें ऐश नाम के इस सूअर का संरक्षण दे दिया गया।
विज्ञापन


प्रशंसक इस सूअर को गाबा की पिच पर दौड़ाना चाहता था। इससे करीब तीन दशक पहले भी मैदान पर एशेज के दौरान एक सूअर को प्रशंसक ने छोड़ दिया था जिसके एक ओर बॉथम (इयान बॉथम) और दूसरी ओर एडी यानी एडी हैमिंग्स के नाम लिखे हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें