इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में खराब शुरुआत के बाद शेन वॉटसन की आतिशी पारी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को संकट से उबार लिया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 307 रन बना लिए थे। क्रीज पर स्टीव स्मिथ (66) और पीटर सिडल (16) मौजूद हैं।
सीरीज में उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी करने में असफल रहे वॉटसन ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शेन वॉटसन ने शानदार 176 रनों की पारी खेली। वॉटसन ने इस शतकीय पारी में 25 चौके और एक छक्के लगाए।
इंग्लैंड ने 16 साल बाद दोहराया एक अनोखा फैसला
इससे पहले, लंदन के किंग्स्टन ओवर में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही।
कंगारुओं के पास टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने का यह आखिरी मौका है। क्रिस रोजर्स और डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत की, लेकिन पांचवें ओवर में ही जेम्स एंडरसन ने वार्नर को विकेटकीपर मैट प्रायर के हाथों कैच आउट करा दिया। वार्नर ने महज छह रन बनाए।
इस मैच के लिए इंग्लैंड ने दो और ऑस्ट्रेलिया ने एक खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार शामिल किया है।