फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes 2021: इंग्लैंड ने ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए घोषित की 12 सदस्यीय टीम, इस धुआंधार खिलाड़ी को नहीं मिला मौका

Tue, 07 Dec 2021 04:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशेज सीरीज के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने 12  सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। दोनों दोनों के बीच सीरीज का पहला मुकबला 8 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्सीय टीम का एलान कर दिया है। इंग्लिश कप्तान जो रूट ने सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले अपने 12 खिलाड़ियों को घोषणा की। दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला 8 दिसंबर (बुधवार) से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कौन से 11 खिलाड़ी खेलेंगे इसकी घोषणा टॉस के बाद की जाएगी। इंग्लैंड टीम में धुआंधार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को जगह नहीं दी गई है। वहीं चोटिल होने के कारण जेम्स एंडरसन पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। जबकि, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की टीम में वापसी हुई है। 

एंडरसन की चोट चिंता की बात नहीं

इस दौरान इंग्लैंड ने स्पष्ट किया कि जेम्स एंडरसन की चोट चिंता की बात नहीं हैं। कप्तान जो रूट ने उन्हें एडिलेड में खेले जाने वाले डे/नाइट टेस्ट मैच के लिए रिजर्व रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंडरसन के पिंडली में चोट लगी है। लेकिन टीम विकेटकीपर जॉस बटलर ने उनके फिट होने की बात कही है। पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की अंतिम एकादश में अगर मार्क वुड को अगर प्राथमिकता दी जाती है तो क्प्तान अपने पांच गेंदबाजों के साथ गाबा के मैदान पर उतरेंगे। ब्रिस्बेन में वैसे भी परिस्थितियां तेज गेंदबाजी के अनुकूल रहती हैं। 
विज्ञापन


नौ महीने बाद टेस्ट टीम में लौटे स्टोक्स

टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के मुताबिक बेन स्टोक्स काफी समय बाद टीम में लौटे हैं लेकिन वह गेंदबाजी करने के लिए फिट हैं। इंग्लैंड ने जब एशेज सीरीज के लिए टीम का एलान किया था तो उसमें बेन स्टोक्स का नाम शामिल नहीं था। उनके एशेज सीरीज में न खेलने पर असमंजस बरकरार था क्योंकि उनकी उंगली का दोबारा ऑपरेशन हुआ था। बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम में नौ महीने बाद लौटे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट चार मार्च 2021 को भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। 
विज्ञापन


पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम- जो रूट (कप्तान), रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), हसीब हमीद, डेविड मलान, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिनसन, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें