फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes: लाइव शो में मोईन अली ने की एलिस्टेयर कुक की बुराई, चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलआउंडर पर भड़के पूर्व कप्तान, देखें Video

Thu, 06 Jan 2022 01:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही है एशेज सीरीज में सिर्फ मैदान पर ही खिलाड़ी नहीं भिड़ रहे हैं, बल्कि उसके बाहर भी जुबानी जंग जारी है। दोनों टीमों के पूर्व खिलाड़ी कमेंट्री के दौरान एक-दूसरे पर कटाक्ष करने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन
मोईन अली और एलिस्टेयर कुक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही है एशेज सीरीज में सिर्फ मैदान पर ही खिलाड़ी नहीं भिड़ रहे हैं, बल्कि उसके बाहर भी जुबानी जंग जारी है। दोनों टीमों के पूर्व खिलाड़ी कमेंट्री के दौरान एक-दूसरे पर कटाक्ष करने से नहीं चूक रहे हैं, लेकिन इस पर कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर क्रिकेट प्रशंसक हैरान हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक और ऑलराउंडर मोईन अली आमने-सामने हो गए। दोनों लाइव शो के दौरान आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


इंग्लैंड और सीएसके के ऑलराउंडर मोईन अली ने बुधवार को कुक पर कटाक्ष किया। दोनों एशेज सीरीज के लिए बीटी स्पोर्ट्स की ब्रॉडकास्टिंग टीम में हैं और एक्सपर्ट की भूमिका निभा रहे हैं। अली ने लाइव शो में कुक की कप्तानी पर सवाल उठाए। कुल 2017 तक इंग्लैंड की टीम के कप्तान थे। उनके बाद जो रूट ने कमान संभाली। मोईन अली ने पिछले साल सितंबर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

मोईन अली ने कहा कि कुक ने उन्हें नंबर एक से लेकर नंबर नौ तक बल्लेबाजी कराया। जो रूट ने ऐसा नहीं किया और उन्हें एक स्थायी जगह दी। दोनों के बीच कहासुनी की शुरुआत एक मजाक के साथ हुई थी। मोईन अली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुक ने कभी भी खिलाड़ियों को थ्रो-डाउन नहीं कराया। दूसरी ओर, जो रूट कोच की अनुपस्थिति में भी खिलाड़ियों की मदद करते हैं।
विज्ञापन


पढ़िए दोनों के बीच क्या बातचीत हुई:
मोईन अली: जो रूट का खिलाड़ियों से ज्यादा भावनात्मक लगाव है, वह खिलाड़ियों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं।
कुक ने गुस्से में कहा: क्या आप मेरी कप्तानी की आलोचना कर रहे हैं?
मोईन ने जवाब दिया: हां, कुछ हद तक। दोनों अलग तरह के कप्तान थे। मैंने बल्लेबाज के तौर पर कुक की कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन किया। रूट की कप्तानी में गेंद के साथ मेरा प्रदर्शन ठीक हुआ।
कुक ने इसके बाद कहा: मैंने कभी भी मोईन को टीम से बाहर नहीं किया। वो मेरी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन मैंने कभी उन्हें बाहर नहीं किया। रूट ने आपको (मोईन) कितनी बार टीम से बाहर किया?
अली ने जवाब दिया: यह सत्य है, लेकिन आपने मुझे एक से लेकन नौ नंबर तक बल्लेबाजी कराया।
कुक ने कहा: मैं आपको मौके दे रहा था। मैं यह तय नहीं कर पा रहा था कि आप नीचले क्रम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे या ओपनिंग में। इसलिए मैं आपके लिए सही जगह की तलाश कर रहा था।
मोईन अली ने इसके बाद कहा: मेरी राय में रूट का खिलाड़ियों के साथ ज्यादा लगाव था। ऐसा नहीं है कि कुक को परवाह नहीं थी, लेकिन रूट इस मामले में आगे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद कुक ने गुस्से में कहा: मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपके इस बयान को मैं किस तरह लूं। मैं अभी छुट्टी मनाकर वापस लौटा हूं और सीधे आपके पास आया हूं।



मोईन अली को चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2022 के लिए रिटेन किया है। वे टीम के लिए रिटेन होने वाले चार खिलाड़ियों में एक हैं। मोईन को महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने आठ करोड़ रुपये में रिटेन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें