ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद एडिलेड टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से एडिलेड में खेला जाएगा। कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे।
साउथ ऑस्ट्रेलिया हेल्थ ने दी जानकारी
साउथ ऑस्ट्रेलिया हेल्थ ने पुष्टि कि पैट कमिंस कोविड-19 संक्रमित के संपर्क में थे। अब उन्हें सात दिनों के लिए पृथक रहने का आवश्यकता होगा। वह बुधवार को एडिलेड के एक होटल में डिनर के दौरान कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने बयान के हवाले से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, वर्तमान में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के निर्देशों के तहत, किसी दूसरे राज्य से आने वाले व्यक्ति का पीसीआर परीक्षण होना चाहिए, जब तक यह टेस्ट न हो जाए तब तक उन्हें अलग रखना चाहिए।
पैट कमिंस ने तुरंत छोड़ा रेस्टोरेंट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद पैट कमिंस ने तुरंत रेस्टोरेंट छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को जानकारी दी, कमिंस अब सात दिनों तक पृथकवास में रहेंगे, उनकी जगह माइकल नेसर को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है।
निगेटिव आई कमिंस की रिपोर्ट
कमिंस को जैसे ही पता चला कि वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं इसके उन्होंने तुरंत पीसीआर टेस्ट कराया। राहत की बात यह रही कि पैट कमिंस की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इस मामले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि कमिंस ने बायो-बबल के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है, वह मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में वापसी करेंगे। कमिंस से पहले चोट की वजह से स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। इन दो प्रमुख गेंदबाजों के डे/नाइट टेस्ट में न खेलने से कंगारू टीम को बैकफुट पर आ गई है।