फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटकार: अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान ने टिम पेन को लताड़ा, बोले- बिना जाने ना दें आक्रामक बयान

Sun, 12 Sep 2021 09:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

असगर अफगान ने पेन से कहा कि आईसीसी के नियमों के अनुसार, देश की टीम को न सिर्फ आगामी टी-20 विश्व कप बल्कि आईसीसी के अन्य टूर्नामेंटों में खेलने का भी अधिकार है। इसलिए आपको आक्रामक बयान देने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
टिम पेन, असगर अफगान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को बगैर जाने उन्हें आक्रामक बयान नहीं देना चाहिए। दरअसल, पेन ने कहा था कि इस युद्धग्रस्त देश का आगामी टी-20 विश्व कप में खेलना असंभव है। इसी टिप्पणी को लेकर असगर ने पेन को लताड़ा है। पेन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अफगानिस्तान के खिलाफ 27 नवंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच को रद्द करने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा था कि तालिबान ने महिलाओं को क्रिकेट खेलने से रोक दिया है और ऐसे में अफगानिस्तान जैसी टीम के लिए आईसीसी से मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल होगा।

विज्ञापन

अफगानिस्तान को आईसीसी के अन्य टूर्नामेंटों में खेलने का भी अधिकार है

अफगान ने पेन को लिखे पत्र में कहा कि आईसीसी के नियमों के अनुसार, देश की टीम को न सिर्फ आगामी टी-20 विश्व कप बल्कि आईसीसी के अन्य टूर्नामेंटों में खेलने का भी अधिकार है। अफगान ने कहा, 'क्रिकेट में इस स्तर पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। अफगानिस्तान क्रिकेट में कम सुविधाओं वाला देश है, उसके पास आधारभूत ढांचा नहीं है, इसके बावजूद अभी हम जहां हैं और शीर्ष 10 देशों से कंधे से कंधा मिलाकर खेल रहे हैं, उसके लिए दृढ़ संकल्प, जुनून और प्रतिभा की जरूरत पड़ती है।'

आपको आक्रामक बयान देने से बचना चाहिए

उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए आपको आक्रामक बयान देने से बचना चाहिए, जिसके परिणामस्वरूप अफगान क्रिकेट अलग थलग पड़ सकता है।' पूर्व कप्तान ने कहा कि अफगानिस्तान में अब क्रिकेट नंबर एक खेल है और लगभग तीन करोड़ अफगानिस्तानी उसका अनुसरण करते हैं। अफगान ने लिखा, 'इससे पता चलता है कि या तो आप परिस्थितियों से अनजान हैं या विरोधाभास में ऐसा बयान दे रहे हैं। कुछ भी हो आप अफगान क्रिकेट और पिछले एक दशक में कड़ी मेहनत से जो कुछ हासिल किया उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं।'
 
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान की टीम

राशिद खान, रहमनउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतउल्लाह जाजाई, उस्मान गनी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, हसमतउल्लाह शाहिदी, मुहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नवीन उल हक, हमीद हसन, शराफुद्दीन अशरफ, दौलत जादरान, शापूर जादरान और कैस अहमद।

रिजर्व: अफसर जजई और फरीद अहमद मलिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें