ओवैसी ने कोहली की जमकर तारीफ की
ओवैसी ने इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह जबरदस्त खिलाड़ी हैं। हमें उसके कवर ड्राइव की कमी खलेगी। जिस तरह से वह गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद को मारते थे, वह देखना कमाल का था! कोहली शानदार खिलाड़ी हैं। जबरदस्त खिलाड़ी हैं। लेकिन कोहली जैसे और भी खिलाड़ी होंगे। ऐसा नहीं है कि भारत में प्रतिभा नहीं है।'
Kohli Unblocks Vaidya: हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कोहली ने राहुल वैद्य को किया अनब्लॉक, गायक ने किया लंबा पोस्ट
ओवैसी ने वेंकटेश से बेहतर प्रदर्शन किया था
एआईएमआईएम नेता ओवैसी ने कहा, 'हम मैच हार गए, लेकिन मुझे छह विकेट मिले थे और वेंकटेश को एक भी विकेट नहीं मिला था।' ओवैसी ने उस मैच से जुड़े एक अखबार के लेख की फोटो को अपने फोन में गर्व से दिखाया। इसमें दिन के खेल के बाद का स्कोरकार्ड भी था। रिपोर्ट में ओवैसी की एक छोटी सी तस्वीर भी छपी थी। ओवैसी ने बताया कि उन्हें इसके बाद दक्षिण क्षेत्र अंडर-25 टीम के लिए चुना गया और 1994 में विश्वविद्यालय टीमों के लिए राष्ट्रीय स्तर के एक दिवसीय टूर्नामेंट विज्जी ट्रॉफी में वह खेले थे।
Team India: 'फिट बुमराह कप्तानी के लिए पहली पसंद', इशांत ने बताया किन परिस्थितियों में गिल बन सकते हैं कप्तान
'मैं बस एक औसत दर्जे के गेंदबाज था'
ओवैसी ने कहा कि उनके लिए ये सभी सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की सूची में हैं और वह बस एक औसत दर्जे के गेंदबाज थे। उन्होंने कहा, 'नहीं! मेरे नाम की तुलना अजहरुद्दीन से नहीं की जा सकती। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने 99 टेस्ट मैच खेले हैं। आप मेरी तुलना अजहरुद्दीन से नहीं कर सकते। एक क्रिकेटर के तौर पर मैं उन्हें सलाम करता हूं। एक राजनेता के तौर पर मेरे उनसे कई मतभेद हैं।'
IND vs ENG: गिल-बुमराह में कौन होगा कप्तान, नंबर तीन पर खेलेंगे सुदर्शन? टीम चयन से पहले 6 बड़े सवालों के जवाब
'भारतीय क्रिकेट ने खेल को लोकतांत्रिक बनाया'
ओवैसी ने इस बात पर भी सहमति जताई कि आज भारतीय क्रिकेट ने खेल को लोकतांत्रिक बना दिया है और सभी तरह की पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को शीर्ष पर पहुंचने का मौका दिया है। उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का उदाहरण भी दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी इसमें और सुधार बाकी है और इस खेल को और अधिक लोकतांत्रिक बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'सिराज को देखिए। गरीब पृष्ठभूमि से आया एक लड़का। कड़ी मेहनत से वह आगे बढ़े और 100 टेस्ट विकेट लिए। शानदार यात्रा। प्रेरणादायी! मुझे उम्मीद है कि वह भारत के लिए कई और मैच खेलेंगे और देश को जीत दिलाएंगे।'