फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: विराट ने इन दो खिलाड़ियों को टीम के लिए बताया अहम,कहा- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमी खलेगी

Thu, 16 Dec 2021 05:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई है। टीम इंडिया को यहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि सीरीज में टीम को कई स्टार खिलाड़ियों का साथ नहीं मिलेगा। चोट की वजह से शुभमन गिल, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और राहुल चाहर को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई है। टीम इंडिया को यहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि सीरीज में टीम को कई स्टार खिलाड़ियों का साथ नहीं मिलेगा। चोट की वजह से शुभमन गिल, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और राहुल चाहर को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। इसके बाद रोहित शर्मा भी मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए। इन खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। हालांकि विराट कोहली इससे ज्यादा चिंतित नहीं है और दौरे पर इतिहास रचने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


टेस्ट कप्तान विराट ने हालांकि दो खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी को टीम के लिए झटका बताया है। उन्होंने कहा कि रोहित एक शानदार खिलाड़ी हैं और हमें उनके अनुभव और क्षमताओं की कमी खलेगी। उन्होंने इंग्लैंड में पहले ही साबित कर दिया है कि उन्होंने वास्तव में टेस्ट मैच में काम किया है और उनकी शुरुआती साझेदारी हमारे लिए उस श्रृंखला में बहुत महत्वपूर्ण थी। यही कारण है कि हम उनके अनुभव और कौशल की कमी महसूस करेंगे। 

विराट ने हालांकि उम्मीद जताई कि रोहित की गैरमौजूदगी में मयंक और राहुल जैसे खिलाड़ियों के पास प्रभाव छोड़ने का मौका होगा। उन्होंने कहा कि टीम को इन खिलाड़ियों से भी एक मजबूत ओपनिंग साझेदारी की उम्मीद रहेगी। 
विज्ञापन


कोहली ने जडेजा की गैरमौजूदगी को भी बड़ा झटका बताया। उन्होंने कहा, 'जडेजा निश्चित रूप से हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। वह खेल के तीनों विभागों में योगदान देते हैं जो विशेष रूप से विदेशी परिस्थितियों में खेलने के लिए अमूल्य है। हमें निश्चित रूप से उसकी कमी खलेगी, लेकिन जैसा मैंने कहा है कि कि हमारे पास अच्छा टीम संयोजन बनाने के लिए सक्षम खिलाड़ी हैं और हम मैच जीत सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें