कूच बेहार ट्रॉफी में असम और मुंबई के बीच खेले गए मैच में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई को जीताने में अहम भूमिका निभाई। अर्जुन ने इस मैच की दूसरी पारी में 15 ओवर डाले और 44 रन देकर तीन अहम विकट झटके।
अर्जुन के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने असम पर पारी और 154 रन से जीत दर्ज की और कूच बेहार ट्रॉफी में 7 अंक हासिल किए। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और असम की पहली पारी मात्र 94 रन पर ही ढेर कर दी। असम की ओर से सबसे अधिक रन सौरव साहा ने बनाए, उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।
असम के 94 रन के जवाब में मुंबई के बल्लेबाजों ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए। मुंबई की ओर से वरुण लवांडे ने सबसे ज्यादा 118 रन बनाए। वहीं सुवेद पारकर और करन शाह ने अर्धशतकीय पारी खेली।
ये भी पढ़ेंः सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का इस टीम में हुआ सिलेक्शन
असम की दूसरी पारी में भी उसके बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा और 109 पर ही ऑल आउट हो गई। अर्जुन ने दूसरी पारी में असम के ओपनर दानिश अहमद, सौरव साहा, गुंजनडेका और विकेटकीपर अखिल कोलिता को अपना शिकार बनाया।