फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज खान को फोन कर धमकाता था सट्टेबाज सोनू जालान, दाऊद इब्राहिम से है सीधा कनेक्शन

Sat, 02 Jun 2018 04:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6

आईपीएल सट्टेबाजी में सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम सामने आने के बाद पूरा मामला हाईप्रोफाइल हो गया। महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने अरबाज खान को इस मामले में समन भेज शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया। यहां अरबाज खान ने कबूला कि वह 6 साल से सट्टा खेल रहे थे और 3 करोड़ से ज्यादा हारी रकम नहीं चूका पाने के बाद बुकी सोनू जालान उन्हें फोन पर धमकाता था।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6

सोनू जालान पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सोनू का नाता सीधा अंडरवर्ल्ड से बताया जा रहा है, इसमें दाउद इब्राहिम, इकबाल कासकर का नाम भी शामिल है। पूरा घोटाला 500 से 600 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। अगली स्लाइड में जानते हैं आखिर 10वीं पास सोनू कैसे बना करोड़ों का मालिक और दुबई तक कैसा पहुंचा उसका नेटवर्क

विज्ञापन

3 of 6

करीब 10 साल पहले आईपीएल घोटाले का मामला सामने आया था और इसमें सोनू को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान पूछताछ में सामने आया कि वह इस मामले में विश्व की कई बड़ी जानी-मानी हस्तियों के साथ संपर्क में है, जिसमें अरबाज का नाम भी शामिल है।

4 of 6
सोनू जालान का मुंबई मे एक बहुमंजिला इमारत में किराए पर तीन आलीशान फ्लैट हैं। इनमें से एक फ्लैट का मासिक किराया 1,60,000 रुपए है। इसके पास कई महंगी लग्जरी गाड़ियां भी है। सोनू ने कई बेनामी संपत्तियों में भी निवेश किया है।
विज्ञापन

5 of 6
सोनू के घर से ठाणे पुलिस ने बरामद की एक डायरी के मुताबिक IPL के एक सीजन से (2018) सोनू का बैटिंग कलेक्शन तकरीबन 500 करोड़ का था, जिसमें अकेले IPL 2018 के फाइनल मैच (CSK vs SRH) का कलेक्शन तकरीबन 10 करोड़ रुपए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

सोनू सट्टे बाजार में होने वाली कमाई को हवाला के रास्ते मुंबई से दुबई और दुबई से कराची में अपने आकाओं तक पहुंचाता था। ठाणे पुलिस फिलहाल इस हवाला नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश में जुटी है। हालांकि, सट्टे का सारा खेल ऑनलाइन तरीके से होता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें