आईपीएल सट्टेबाजी में बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान का नाम आने के बाद उनसे ठाणे के क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ शुरू हो गई है। सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा की अगुवाई में 5 लोगों की टीम अरबाज खान से पूछताछ कर रही है। पहले राउंड के पूछताछ के बाद अरबाज और गिरफ्तार बुकी सोनू जालान को पूछताछ के लिए आमने-सामने लाया जाएगा।