फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले दो टेस्ट मैचों में दो नए अंपायर करेंगे डेब्यू 

Thu, 28 Jan 2021 09:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नितिन मेनन - फोटो : social media
विज्ञापन

आईसीसी ने गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच पहले दो टेस्ट मैचों के लिए घरेलू अंपायरों की घोषणा कर दी। आईसीसी के एलिट पैनल अंपायर नितिन मेनन दोनों टेस्ट मैचों में मैदानी अम्पायर होंगे। मेनन के अलावा दो नए अंपायर अनिल चौधरी और वीरेंदर शर्मा डेब्यू करेंगे। 

विज्ञापन


क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नितिन मेनन के अलावा अनिल चौधरी और वीरेंदर शर्मा को अब टेस्ट मैचों में डेब्यू करने का मौका मिलेगा। दोनों अंपायरों को शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए नियुक्त किया गया है। 

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट पांच फरवरी से जबकि दूसरा 13 फरवरी से शुरू होगा। नितिन मेनन के साथ अनिल चौधरी पहले टेस्ट मैच में अंपायरिंग करेंगे, जबकि दूसरे टेस्ट में वीरेंदर शर्मा इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। वहीं, जवागल श्रीनाथ दोनों मैचों के लिए मैच रेफरी हैं।
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच शुरुआती के दो मुकाबले चेन्नई में खेले जाएंगे। इसके लिए दोनों टीमें चेन्नई पहुंच चुकी हैं और यहां के होटल लीला पैलेस में रूकी हैं जहां बायो बबल बनाया गया है। टीमें छह दिन तक पृथकवास में रहने के बाद दो फरवरी से अभ्यास शुरू करेंगी। 

गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम पिछले एक दशक में भारत में कोई टेस्ट सीरीज जीतने वाली एकमात्र विदेशी दल है। इंग्लैंड ने 2011 से अब तक 23 में से 13 टेस्ट में टीम इंडिया को हराया है। इंग्लैंड ने 2012 में टीम इंडिया को भारत में खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से रौंदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें