फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvsSA: पाकिस्तान ने पहले टेस्ट पर कसा शिकंजा, स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका 187/4

Thu, 28 Jan 2021 08:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म हो जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 187 रन बनाए हैं। केशव महाराज 2 और क्विंटन डिकॉक 0 रन बनाकर नाबाद हैं। प्रोटियाज टीम को अभी केवल 29 रन की बढ़त हासिल हुई है। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के 220 रन के जवाब में 378 रन बनाकर 158 रन की मजबूत बढ़त हासिल की थी।

विज्ञापन


दरअसल, एडेन मार्करम (74) और रासी वान डर डुसेन (64) ने दूसरे विकेट के लिए 127 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें जगाई लेकिन पाकिस्तान ने दिन के अंतिम क्षणों में 33 गेंद के अंदर इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अनुभवी फाफ डुप्लेसिस (10) को आउट करके मैच पर अपना शिकंजा कस दिया। लेग स्पिनर यासिर शाह ने 53 रन देकर तीन और बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली ने 27 रन देकर एक विकेट लिया है।

पाकिस्तान ने सुबह आठ विकेट पर 308 रन से आगे खेलना शुरू किया। कगिसो रबाडा ने हसन अली को बोल्ड करके अपना 200वां टेस्ट विकेट लिया। अपना 44वां टेस्ट खेल रहे 25 वर्षीय रबाडा 200 विकेट लेने वाले सबसे युवा दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 70 रन देकर तीन विकेट लिए। केशव महाराज ने 90 रन देकर तीन जबकि लुंगी एनगिडी और एनरिच नोर्ट्जे ने दो-दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें