फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का नहीं है कोहली का पहला प्यार, तो फिर कौन?

Mon, 30 May 2016 06:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
विज्ञापन
आज की तारीख में विराट कोहली देश के युवा दिलों की धड़कन हैं। उनके हर हाव-भाव पर सभी की नजर रहती है, चाहे वो क्रिकेट के मैदान पर रन बना रहे हों या फिर मैदान के बाहर कुछ और कर रहे हों।
विज्ञापन


मैदान से इतर उनका इस समय उनका अनुष्का शर्मा से अफेयर चल रहा है। हालांकि ऐसी खबरें भी आई थीं कि दोनों में अलगाव हो गया है, लेकिन 18 मई को बंगलुरू में एक जापानी रेस्तरां में दोनों ने एक साथ डिनर किया था, तो लगा कि दोनों में अब सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है।

हालांकि आप यह जानते ही हैं कि अनुष्का कोहली की पहली गर्लफ्रेंड नहीं हैं। इससे पहले भी उनका कई हसिनाओं के साथ रोमांस की खबर आती रही हैं।


लेकिन हाल में दिए एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि अनुष्का उनका पहला प्यार नहीं है। पहला प्यार तो कोई और है। कोहली ने खुलासा किया कि उनका पहला प्यार करिश्मा कपूर रही हैं।
विज्ञापन


एक दशक पहले तक करिश्मा कपूर काफी लोकप्रिय थीं और तब के युवा कोहली भी उन लाखों दीवानों की तरह इस खूबसूरत बाला से एकतरफा मोहब्बत किया करते थे। अब वक्त बदला और कोहली बड़े हो गए।
विज्ञापन


कोहली अब क्रिकेट के मैदान पर सफल पारियां खेल रहे हैं। वह अब सुपरस्टार हो गए हैं और अब उनके दीवानों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें