आईपीएल-8 के लिए जहां सभी 8 टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हैं, वहीं आयोजक भी उद्घाटन समारोह में चार चांद लगाने की योजना बना रहे हैं।
भारत में क्रिकेट टूर्नामेंट हो और उसमें बॉलीवुड का तड़का न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण में चौके-छक्के की बारिश शुरू होने से पहले अपने ठुमकों से प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे।
पहले ऐसी खबर थी कि 7 अप्रैल को कोलकाता के आईपीएल-8 का रंगारंग आगाज होगा जिसमें विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा अपने ठुमकों से समां बांध देंगी। अनुष्का के अलावा बदलापुर के नायक वरुण धवन भी आने वाले थे लेकिन शूटिंग के कारण समय नहीं मिल पा रहा और उनका आना अब संभव नहीं है। लेकिन अब यह पक्की खबर आ रही है कि उदघाटन समारोह में बॉलीवुड में अनुष्का अकेले नहीं होंगी, उनका साथ देने के लिए और भी कई बड़े चेहरे मैदान पर आने वाले हैं।