फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई: विंडीज के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह किसे मिला मौका? टी20 टीम से सुंदर बाहर

Thu, 01 Oct 2026 05:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 टीम में बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल होकर तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड सीरीज को देखते हुए वाशिंगटन सुंदर को टी20 टीम से बाहर किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, प्रसिद्ध के बाहर होने का कारण उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की चोट है। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान प्रसिद्ध को यह चोट लग गई थी, जिसके चलते वे सिर्फ पांच ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे। 
विज्ञापन

रोहित और गिल - फोटो : BCCI
भारत ने अपने नाम की सीरीज 
उस मैच में वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड 405 रन बनाए थे, जिसे भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। अंशुल कंबोज इस समय पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेल रहे हैं, जहां से उन्हें सीधा चंडीगढ़ में भारतीय टीम से जुड़ने के लिए बुलाया गया है।

सुंदर को क्यों किया गया बाहर 
दूसरी ओर, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज से ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को बाहर करने का फैसला किया है। यह निर्णय न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि सुंदर अपने राज्य टीम तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलकर लाल गेंद के क्रिकेट की तैयारी कर सकें। वाशिंगटन सुंदर की जगह टी20 टीम में नमन धीर को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 11 अक्तूबर से रणजी ट्रॉफी सत्र शुरू होने के साथ वाशिंगटन को अपनी राज्य टीम के लिए लाल गेंद से क्रिकेट खेलने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा। नमन धीर को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में उनके स्थान पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ संशोधित भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज।

भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें