फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-6 का भव्य आगाज, शाहरुख-कैटरीना ने बांधा समा

Wed, 03 Apr 2013 12:00 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लैमर के तड़क-भड़क के साथ पूरे बॉलीवुड स्टाइल में मंगलवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में हजारों दर्शकों के सामने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठवें संस्करण का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में दर्शकों को फ्लाइंग ड्रमर, चीनी आर्टिस्टों के बेहतरीन आतिशबाजी की छठा देखने को मिली। वहीं, इस कार्यक्रम को ग्लैमर की ऊंचाइयों तक पहुंचाया बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के स्टेज परफॉरमेंस ने।

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए इस स्टेडियम में करीब 50 हजार दर्शकों ने इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम का आयोजन शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली इंटरटेनमेंट ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला समेत बोर्ड के कई अधिकारी मौजूद थे। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों के अलावा कई फिल्मी हस्तियों ने भी समारोह में शिरकत किया।

प्ले-बैक सिंगर ऊषा उथ्थुप और बप्पी लहरी इनमें खास रहे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने फ्यूजन पर भव्य नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जबकि शाहरुख खान ने दिल को छू लेने वाले संगीत पर रविंद्रनाथ टैगोर की मशहूर कविता ‘वेयर द माइंड इज, विदआउट फियर’ पढ़ी।

इसके बाद सभी टीमों के कप्तानों ने खेल भावना को बनाए रखने के लिए शपथ ली और फिर शुरू हुआ बॉलीवुड का तड़का। इस तड़के को दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ और शाहरुख ने शानदार डांस परफॉरमेंस के साथ लगाया।

आखिर में जब स्टेज पर अमेरिकी सिंगर पिटबुल उतरे तो दर्शकों क खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिटबुल ने भी ‘गीव मी एवरीथिंग टू नाइट’ जैसे नायाब गानों के साथ दर्शकों को निराश नहीं किया।

बनाओ अपनी खुद की आईपीएल टीम
आईपीएल प्रशंसक इस बार फेंटैसी लीग के जरिए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी खुद की टीम भी बना सकते हैं। प्रशंसकों के पास अपनी इस टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पुरस्कार जीतने का भी मौका होगा। लीग के इसी सत्र से शुरू हो रहे यह फेंटैसी लीग एक ऐसा गेम है जिसके जरिए प्रशंसक बिना किसी शुल्क के अपनी टीम खरीदकर उसका भरपूर मजा उठा पाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें