फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित चव्हाण ने नेहा सांबरी से रचाई शादी

Sun, 02 Jun 2013 10:48 PM IST
मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप झेल रहे राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर अंकित चव्हाण ने रविवार को यहां एक सादे समारोह में अपनी प्रेमिका नेहा सांबरी के साथ शादी रचाई।
विज्ञापन


27 वर्षीय अंकित और नेहा एक-दूसरे को पिछले आठ साल से जानते हैं। नेहा आईटी कंसलटेंट हैं।

मुंबई के डीजी रुपारेल कॉलेज में नेहा और अंकित एक साथ पढ़ते थे। वहीं, दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले साल एक जुलाई को दोनों की सगाई हुई थी।

स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार हुए अंकित को दिल्ली की एक कोर्ट ने शादी करने के लिए 6 जून तक के लिए सर्शत जमानत दी हुई है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों अंकित, अजीत चंदीला और श्रीसंत को पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें