स्पॉट फिक्सिंग में जेल की हवा खा रहे एक क्रिकेटर को आखिरकार शादी के लड्डू खाने का मौका मिल ही गया। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें शादी करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।
तिहाड़ जेल में बंद क्रिकेटर अंकित चव्हाण को शादी करने के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले आलराउंडर अंकित चव्हाण की 2 जून को शादी होनी तय थी लेकिन इससे पूर्व 16 मई को दिल्ली पुलिस ने उन्हें मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार को चव्हाण की अपील पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। 2 जून को शादी करने के बाद चव्हाण को 6 जून को वापस तिहाड़ जेल आना होगा। कोर्ट ने एक लाख रुपये के बांड और इतनी ही धनराशि जमानती के रूप में जमा कराया।
पहले से तय शादी की तारीख के लिए उन्होंने कोर्ट से जमानत देने की अपील की थी लेकिन कोर्ट ने पहले इसे ठुकरा दिया था। इस कारण वह काफी तनाव में भी थे। दो पूर्व श्रीसंत व अजीत चंडीला के साथ उन्हें भी तिहाड़ जेल भेज दिया गया। जहां पर खबर आई थी कि वह काफी तनाव में हैं और उनका ब्लडफ्रेशर लो हो गया है।
हालांकि उन्होंने शादी के लिए फिर से अंतरिम जमानत की अपील की थी जिस पर सुनवाई करते हुए सेशन कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी।
चव्हाण 2 जून को अपनी गर्लफ्रेंड से विवाह करने वाले थे लेकिन उनके स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े जाने के बाद शादी खटास में पड़ गई थी।