टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले वर्ल्ड कप मैच के दौरान आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।
दाएं हाथ के फिरकी गेंदबाजी कुंबले इस फेहरिस्त में शामिल होने वाले 77वें और चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं।
उनसे पहले बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और सुनील गावस्कर को 2009 में आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
कुंबले ने अपने कैरियर में 619 टेस्ट विकेट झटके हैं। वह मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वार्न (708) के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने वनडे में 337 विकेट झटके हैं।