फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज से 'क्रिकेट' का रिश्ता खत्म

Tue, 21 Oct 2014 07:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत दौरा बीच में ही रद्द करने वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के खिलाफ कड़ा फैसला लेते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वर्किंग कमेटी ने उनके साथ अपने क्रिकेट के रिश्ते को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


भुगतान संबंधी विवाद के कारण वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी भारत दौरे पर आने के बाद वनडे सीरीज के चौथे मैच से पहले ही आगे के मैच नहीं खेलने का फैसला लिया और अपने देश वापस लौट गए।

कैरेबियाई खिलाड़ियों के अचानक भारत का दौरा रद्द करने से बीसीसीआई को 400 करोड़ रुपए की चपत लगी थी। भारतीय बोर्ड ने वेस्टइंडीज टीम के जाने के बाद उनकी जगह श्रीलंका को अपने यहां 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए न्योता भेजा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन

BCCI का विंडीज बोर्ड से मुआवजे का जिक्र नहीं

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की हरकत से नाराज बीसीसीआई ने अपने समकक्ष बोर्ड को सबक सीखाने का फैसला लिया। बोर्ड का मानना है कि यह द्वीपक्षीय सीरीज थी और उसे अपने खिलाड़ियों को दौरा पूरा करने को कहना चाहिए था।

बोर्ड की वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद जारी बयान में विंडीज बोर्ड से दौरा रद्द होने की सूरत में बीसीसीआई को हुए भारी नुकसान की मांग का जिक्र नहीं किया गया है। हालांकि भारतीय बोर्ड ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से कानूनी कार्रवाई करने का फैसला जरूर लिया है। विंडीज टीम के दौरा बीच में ही छोड़ देने से बीसीसीआई को 400 करोड़ रुपए का चूना लगा है।

बीसीसीआई ने विंडीज के साथ किसी भी तरह के द्वीपक्षीय क्रिकेट रिश्ते को खत्म कर दिया है। टीम इंडिया को अगले 8 सालों में 4 बार वेस्टइंडीज का दौरा करना है।

साथ ही बोर्ड की ओर से जारी बयान में इस बात का भी कोई उल्लेख नहीं किया गया है कि कैरेबियाई खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने को लेकर क्या फैसला लिया गया है। विंडीज खिलाड़ियों को लीग में खेलने से प्रतिबंधित करने की संभावना ज्यादा है लेकिन टीम की फ्रेंचाइजी इसका विरोध कर रही हैं।
विज्ञापन

भारतीय बोर्ड ने श्रीलंका को कहा, शुक्रिया

वेस्टइंडीज टीम 5 वनडे, एक टी-20 और 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आई थी, लेकिन अपने बोर्ड के साथ वेतन संबंधी विवाद के कारण विंडीज टीम के खिलाड़ियों ने सिर्फ 4 वनडे मैचों के बाद खेलने से मना कर दिया जिसके बाद डब्लूआईसीबी ने यह दौरा बीच में ही रद्द कर दिया। दौरा रद्द होने से बीसीसीआई को बड़ा वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है।

बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने बैठक खत्म होने के बाद एक संक्षिप्त बयान में कहा, "दौरा बीच में ही अचानक खत्म करने पर बीसीसीआई की वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेगा। बीसीसीआई और डब्लूआईसीबी के बीच सभी द्विपक्षीय सीरीज भी रद्द कर दी गई हैं।"

इस बीच बीसीसीआई ने काफी कम समय के नोटिस पर 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार होने पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) की प्रशंसा भी की है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "हमारे आग्रह पर एसएलसी द्वारा काफी कम समय के नोटिस पर 2 नवंबर से 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार हो जाने पर सदस्य एसएलसी का आभार प्रकट करते हैं।" यह दौरा अगले साल में श्रीलंकाई टीम के निर्धारित भारत दौरे के बदले में होगा। 2 नवंबर से श्रीलंका की टीम भारत का दौरा करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें