फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andrew Symonds Death: दो बार की विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे थे साइमंड्स, निधन के बाद शोक में क्रिकेट जगत, क्रिकेटरों में निराशा

Sun, 15 May 2022 09:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और विश्व जगत को तीन महीने के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है। मार्च में शेन वॉर्न के गुजरने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। साइमंड्स का शनिवार रात कार दुर्घटना में निधन हो गया है। 
विज्ञापन
एंड्रयू साइमंड्स का निधन - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और विश्व जगत को तीन महीने के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है। मार्च में शेन वॉर्न के गुजरने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। साइमंड्स का शनिवार रात कार दुर्घटना में निधन हो गया है। वह 46 साल के थे और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान ऑलराउंडरों में से एक थे। साइमंड्स दो बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे थे और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन





रॉय के नाम से मशहूर एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बाद पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूबा है। उनके साथ खेल चुके साथी खिलाड़ी समेत दुनियाभर के क्रिकेटर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और साइमंड्स के साथ खेल चुके एडम गिलक्रिस्ट ने उनके निधन पर हैरानी जताते हुए अपना दुःख व्यक्त किया है। गिलक्रिस्ट ने ट्वीट कर लिखा, "इससे सच में बहुत दुःख हुआ"। उन्होंने लिखा, "अपने सबसे वफादार, मज़ेदार, प्यार करने वाले दोस्त के बारे में सोचें जो आपके लिए कुछ भी करेगा। वह रॉय है।"
विज्ञापन

 


पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा, "पूरी तरह से सदमे में हूं। हम सब आपको याद करेंगे दोस्त।"
 

दिग्गज माइकल बेवन ने लिखा, "दिल दहला देने वाला। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने एक और हीरो खो दिया। स्तब्ध। 2003 विश्व कप के साथी खिलाड़ी। अद्भुत प्रतिभा। श्रद्धांजलि सिम्मो।"
 
ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य खिलाड़ी और तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने लिखा, "यह बहुत स्तब्ध करने वाला है. रॉय बहुत मजेदार व्यक्ति था. हमारे विचार साइमंड्स परिवार के साथ हैं।"
 
भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्षमण ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी और इस घटना पर हैरानी जताई। 
 

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाजी शोएब अख्तर ने भी दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।
   
पूर्व भारतीय स्पिनर और साइमंड्स के साथ विवाद का हिस्स रहे हरभजन सिंह ने लिखा, "सुनकर गहरा झटका लगा, बहुत जल्दी चले गए। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।"
विज्ञापन

 
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्ववीट कर लिखा, "सिम्मो! ये सच नहीं लगता।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें