इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शर्मनाक हार से हताश टीम इंडिया को आईसीसी ने भी करारा झटका दिया है। आईसीसी ने शुक्रवार को जडेजा-एंडरसन मामले की सुनवाई के बाद इंग्लिश तेज गेंदबाज को क्लीन चिट दे दी है।
इस मामले के लिए नियुक्त ज्यूडीशियल कमिश्नर गॉर्डन लुइस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छह घंटे की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। एंडरसन पर टीम इंडिया द्वारा लेवल तीन का आरोप लगाया गया था, जिसके तहत उन पर तीन से चार मैच का प्रतिबंध लगाया जा सकता था।
खेल की सर्वोच्च संस्था का फैसला इसलिए भी समझ से परे है क्योंकि इससे पहले उसने इंग्लैंड की शिकायत पर जडेजा को लेवल एक के आरोप में दोषी पाते हुए उनकी 50 फीसदी मैच फीस काटने का फैसला सुनाया था।