फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमला के शतक से दक्षिण अफ्रीका मजबूत

Sat, 12 Jan 2013 12:51 AM IST
पोर्ट एलिजाबेथ/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाशिम अमला के कैरियर के 19वें शतक की मदद से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका विशाल स्कोर की ओर बढ़ गया है। मैच के पहले दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 325 रन बना लिए थे। उस समय अमला 106 और फफ डु प्लेसिस 69 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत हालांकि खराब रही और एल्वीरो पीटरसन 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ग्रीम स्मिथ (54) और हाशिम अमला ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर टीम को इस झटके से उबार लिया। अमला ने एबी डीविलियर्स (81) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी निभाई। जाक कालिस दुर्भाग्यशाली रहे और मात्र आठ रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड की ओर से डग ब्रेसवेल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें