फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलन डोनाल्ड दक्षिण अफ्रीकी टीम की बॉलिंग कोच से आउट

Tue, 14 Apr 2015 05:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लेजेंट क्रिकेटर एलन डोनाल्ड की टीम की बॉलिंग कोच से छुट्टी हो गई है। वह पिछले चार साल से देश की क्रिकेट टीम से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन


टीम प्रबंधन की ओर से जारी विज्ञप्ति में दक्षिण अफ्रीका टीम के मुख्य अधिकारी हारून लोर्गट ने कहा, "देश की टीम को आगे बढाने में अपना समर्पण और मेहनत देने के लिए डोनाल्ड को बेहद-बेहद शुक्रिया। उन्होंने पिछले साल से टीम को आगे बढाने में पूरा सहयोग दिया है। "

उन्होंने आगे कहा कि 48 वर्षीय डोनाल्ड को जून 2011 में टीम में बॉलिंग कोच के रुप में नियुक्त किया गया था। अपने चार साल के कार्य में डोनाल्ड ने टीम को बहुत कुछ दिया। जिसके लिए न सिर्फ क्रिकेटर, सभी कोच और दक्षिण अफ्रीक क्रिकेट उनका सदैव आभारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनाल्ड का टीम में बॉलिंग कोच के लिए अनुबंध जून 2011 से वर्ष 2015 तक था। वर्ल्ड कप 2015 समाप्त होते ही उनका कार्यकाल भी खत्म हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें