फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा प्रदर्शन कभी पढ़ा है? 113 गेंदों में दोहरा शतक फिर 5 विकेट भी

Wed, 27 May 2015 06:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि क्रिकेट में फॉर्म का आना-जाना लगा ही रहता है। कई बल्लेबाजों का बल्ला अचानक थम जाता है और फिर उसका संघर्ष शुरू हो जाता है। यही हाल गेंदबाजों का भी रहता है।
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल-8 में कई बड़े बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते रहे और टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन भी नहीं कर सके। दिल्ली डेयरडेविल्स ने बड़ी हसरत के साथ 16 करोड़ रुपये खर्च कर युवराज सिंह को टीम में शामिल किया। साथ ही दिल्ली ने अपनी पूरी टीम ही बदल दी लेकिन टीम को इससे भला नहीं हुआ। एक-दो मौके को छोड़ दिया जाए तो युवराज का बल्ला भी नहीं चला।

यही हाल कुछ अन्य टीमों का भी हुआ। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने कई धुरंधर बल्लेबाजों के आउट ऑफ फॉर्म से पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करती रही लेकिन कुछेक बल्लेबाजों को छोड़ दें तो बाकियों ने अपने प्रशंसकों को निराश किया।
विज्ञापन


अंतिम मैच में हारकर प्लेऑफ में जाने का मौका गंवाने वाली हैदराबाद की टीम से अगर कप्तान डेविड वार्नर और ओपनर शिखर धवन को छोड़ दिया जाए तो अन्य बल्लेबाज चले ही नहीं। इन्हीं में से एक युवा बल्लेबाज रहे हनुमा विहारी। पिछले सत्र में उन्होंने कई मैच जीताऊ पारियां खेली थी लेकिन इस बार न जाने क्या हुआ कि अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा सके।

हालांकि आईपीएल में मिली निराशा को पीछे छोड़ते हुए हैदराबाद का यह बल्लेबाज इंग्लैंड चला गया जहां उसने टी-20 अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक ही ठोंक दिया और टीम की जीत का हीरो बन गया। शानदार बात यह रही कि टीम की इस जीत में उनका गजब का आलराउंड प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

टी-20 जैसी बल्लेबाजी, 23 चौके और 10 छक्के से लगाया दोहरा शतक

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हनुमा विहारी आईपीएल में जबर्दस्त नाकाम रहे लेकिन उन्होंने इस नाकामी को इंग्लैंड में अपने दोहरे शतक से धो दिया।

हटन क्रिकेट क्लब ने इंग्लैंड के ओएक ग्राउंड में एसेक्स लीग फर्स्ट इलेवन डीविजन के एक मैच में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कराई। उसकी इस जीत में हनुमा की जोरदार पारी का अहम योगदान रहा।

21 साल के इस भारतीय बल्लेबाज ने महज 117 गेंदों में 200 रन बना डाले। अपने दोहरे शतक में उन्होंने 23 चौके और 10 छक्के लगाए। हनुमा के 200 रन के अलावा 89 रन टीम के अन्य बल्लेबाजों ने बनाए। इस से हटन टीम ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 289 रन बनाए।

इसके बाद हनुमा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और दूसरी पारी में 5 विकेट झटक लिए। इन 5 सफलताओं में उन्होंने ओपनर उमर शफीक का विकेट भी झटका जो 55 रन बनाकर खेल रहे थे।

हनुमा के आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत हटन ने हैनिओल्‍ट एंड क्लेहॉल क्रिकेट क्लब को 34 रनों से हरा दिया। हटन के 289 के जवाब में यह टीम 52 ओवर में 9 विकेट पर 255 रन ही बना सकी।

हनुमा ने 2010 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था और वह दो साल बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत की टीम का हिस्सा भी रहे।

हनुमा हैदराबाद टीम के आईपीएल के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद इंग्लैंड चले गए। आईपीएल-8 में उन्हें सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 16 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी। (फोटो- डक्कन क्रॉनिकल से)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें