फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के लिए दूल्हा ढूंढ़ने वाली मां को आ रहे कई प्रस्ताव

Wed, 27 May 2015 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बेटे के लिए दूल्हे की तलाश करने के लिए मुंबई की एक मां ने अखबार में मैट्रोमोनिअल एड छपवाया था जिसके बाद उसे कई कई सारे प्रस्ताव आ रहे हैं, जहां कुछ लोग उसकी इस पहल का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उसका विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पद्मा अय्यर ने अपने हरीश अय्यर को उसकी खुशी दिलाने के लिए दूल्हा ढूंढ़ने के लिए एड छपवाया था जिसके बाद करीब 150 लोगों ने पद्मा से ई-मेल के द्वारा संपर्क किया।

ये विज्ञापन सोशलमीडिया में गरमा गरम बहस का मुद्दा बन चुका था। जहां कुछ लोग इसे कानूनी तौर पर गलत बता रहे हैं वहीं कई गे और लेस्बियनों के समूह हरीश की मां का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

75 फीसदी ने किया समर्थन

विज्ञापन मुंबई के एक स्थानीय अखबार में छपा था जिसमें लिखा था, कि  'मेरे बेटे के लिए 25 से 40 उम्र तक का दूल्हे की चाहिए जो शाकाहारी हो और जानवरों से प्यार भी करता हो।'

हरीश की मां ने बताया कि 'हां!150 लोगों की प्रतिक्रिया हमारे पास आई थी, जिसमें से 75 फीसदी ने मेरे इस कदम का समर्थन किया वहीं कुछ ने गालियों से भरा ई-मेल भी भेजा।'

पद्मा ने बताया कि उनके बेटे ने उन्हें अपने इस इच्छा के बारे में तब बताया जब वो 22 साल का था लेकिन उसे इसका एहसास 14 साल में ही हो गया था।
विज्ञापन

मैं खुद करुंगा चयन

हरीश ने बताया कि मैं इन प्रस्तावों पर गौर कर रहा हूं जो भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया से आएं हैं। मैं खुद इन प्रस्तावों पर खुद ही फैसला लूंगा। हरीश ने कहा कि मुझे मेरी मां पर गर्व है और ये आइडिया उन्हीं का है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमारा विरोध किया उनका कहना है कि मैं परिवार की नाम की संस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा हूं  लेकिन मैं और मेरी मां इन विरोधों को बहुत गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

पद्मा अय्यर ने बताया कि हरीश के लिए यूएसए, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड औऱ भारत के की राज्यों से विभिन्न धर्म के लोगों ने प्रस्ताव भेजे हैं। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक रिश्तों को अवैधानिक घोषित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें