फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुए झगड़े, जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया

Mon, 02 May 2016 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
विंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूसीआईबी) से सभी अवलंबित मुद्दे सुलझने का दावा करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्तों की बहाली की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


जुलाई-अगस्त में टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वेस्टइंडीज जाएगी। बीसीसीआई ने जारी एक बयान में कहा कि 2014 में वेस्टइंडीज टीम के दौरा बीच में छोड़ने के मुद्दे पर बीसीसीआई और विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने मतभेद सुलझा लिए हैं।

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीसीसीआई विंडीज बोर्ड से क्रिकेट रिश्तों की बहाली को लेकर खुश है। ठाकुर ने कहा कि क्रिकेट के विकास में वेस्टइंडीज की बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने माफ कर दिया था 2.8 अरब रुपये का जुर्माना

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष डेव कैमरून ने कहा कि हमें खुशी है कि 2014 का दौरा बीच में छोड़ने को लेकर मतभेद सुलझ गए हैं। क्रिकेट रिश्तों की बहाली के लिए हम बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करते हैं। हम भारतीय टीम के आगामी दौरे में दिलचस्प मुकाबले देखने को बेताब हैं।

इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने घोषणा की थी कि बोर्ड ने 2014 में दौरा बीच में छोड़ने के कारण विंडीज बोर्ड पर लगाया 2.8 अरब रुपये यानि करीब 4.197 करोड़ डॉलर के जुर्माने को माफ करने का फैसला किया है। अक्तूबर 2014 में विंडीज बोर्ड से भुगतान के मुद्दे पर खिलाड़ियों की अगुआई कर रहे कप्तान ड्वेन ब्रावो की टीम चौथे वनडे के बाद स्वदेश लौट गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें