फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब बचाओ अभियान के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस

Sat, 13 Oct 2012 10:13 PM IST
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन के दूसरे मुकाबले में लीग की गत विजेता मुंबई इंडियंस की टीम जब हाईवेल्ड लायंस के खिलाफ उतरेगी तो उसकी भी निगाहें जीत से शुरुआत करने पर टिकी पर होगी। आफ स्पिनर हरभजन सिंह की कप्तानी में 2011 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस साल आईपीएल में भी अच्छा रहा था।
विज्ञापन


मुंबई में हरभजन के अलावा भारतीय खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, दिनेश कार्तिक, प्रज्ञान ओझा, मुनफ पटेल, रोहित शर्मा और अंबाती रायडू जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों में कीरोन पोलार्ड, मिचेल जानसन, रिचर्ड लेवी, थिषारा परेरा, ड्वेन स्मिथ और लसिथ मलिंगा जैसे बडे़ नाम भी हैं। वर्ल्ड कप टी-20 विजेता टीम वेस्ट इंडीज के पोलार्ड और स्मिथ इस समय शानदार फर्म में हैं।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टीम हाईवेल्ड लायंस अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है जिससे उसे कम नहीं आंका जा सकता। इस टीम के पास नील मैकेंजी, आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डर्क नैंस. क्रिस मोरिस, अलवीरो पीटरसन और पाकिस्तान के सोहेल तनवीर हैं। तनवीर ने आईपीएल के पहले संस्करण में राजस्थान की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी जबकि नैंस भी आईपीएल में दिल्ली की ओर से खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसारण : स्टार क्रिकेट पर, रात 9 बजे से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें