फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी जल्द होंगे गिरफ्तार, कोर्ट ने दिया 15 दिन का समय!

Mon, 02 Sep 2019 06:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shami - फोटो : self
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके भाई हसीब अहमद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने शमी को 15 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा है। बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा के मामले में शमी और उनके भाई के खिलाफ केस दायर किया था।

विज्ञापन

पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश जैसे कई गंभीर आरोप

मोहम्मद शमी
गौरतलब है कि शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है। बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। 

पिछले साल कोलकाता पुलिस ने हसीन जहां की शिकायत के बाद शमी पर आईपीसी की सात धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हसीन जहां के इन गंभीर आरोपों के बाद बीसीसीआई ने उनका सालाना करार रद्द कर दिया था।

mohammad shami
हालांकि, बाद में बोर्ड ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए बी-ग्रेड में रखा। इसके बाद शमी ने आईपीएल में धमाल मचाया और फिर आईसीसी वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर पूरी दुनिया में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया।

क्या था पूरा मामला?
पिछले साल 2018 में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए जिसने सभी को हैरान कर दिया। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक पेज पर शमी पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए पोस्ट लगाई थी। हसीन ने वाट्सऐप के स्क्रीन शॉट्स शेयर किए गए थे।
विज्ञापन

mohammed shami
उनका दावा था कि ये स्क्रीन शॉट शमी की दूसरी लड़कियों से हुई चैट के थे। हसीन के मुताबिक शमी दूसरी लड़कियों से अंतरंग चैट करते थे, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते थे। कई साल से वो ये प्रताड़ना सहती आ रही थीं। इसके बाद बीसीसीआई ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रोक दिया।

बीसीसीआई ने कहा था कि बोर्ड ने उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखकर उनका नाम रोक दिया। इतना ही नहीं शमी के आईपीएल खेलने पर भी रुकावट आई। बाद में बीसीसीआई की जांच के बाद शमी को क्लीन चिट मिल गई और वह वापस क्रिकेट खेलने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें