टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट बर्मिंघम में खेला जाएगा, जिसके शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। वहीं सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के पूर्व दिग्ग्ज गेंदबाज आशीष नेहरा ने ये भविश्यवाणी की है कि टेस्ट में इंग्लैंड के एलिस्टर कुक भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनेंगे।
एक इंटरव्यू के दौरान आशीष नेहरा ने कहा एलिस्टर कुक काफी बड़े खिलाड़ी हैं और इस वक्त वो अपनी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। बता दें कि एलिस्टर कुक ने इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लॉयन्स की तरफ से खेलते हुए 180 रन की शानदार पारी खेली थी। नेहरा का कहना है कि अगर टीम इंडिया के गेंदबाज इस खिलाड़ी को बांधने में कामयाब हो गए तो जीत उनकी मुट्ठी से ज्यादा दूर नहीं रहेगी।
इन दो देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक के नाम दर्ज है। उनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच जीते हैं। कुक की अगुआई में इंग्लैंड ने भारत को उसी के घर में 2012 में चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।
बता दें कि 2014 से लेकर अब तक 35 टेस्ट मैचों में भारत की कमान संभाल चुके कोहली ने 21 मैच जीते जबकि 5 में उसे हार मिली। टीम के 9 मैच ड्रॉ रहे। इस तरह यदि भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों की बात की जाए तो विराट सौरव गांगुली (21 जीत) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं।