फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोई रन दिए 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने बताया, क्या है भविष्य में उनका लक्ष्य

Fri, 10 Nov 2017 05:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
आकाश चौधरी - फोटो : twitter
विज्ञापन
15 वर्षीय आकाश चौधरी ने एक स्थानीय टी20 मैच में बिना कोई रन खर्च किए 10 विकेट लिए और चर्चाओं का केंद्र बन गए। मध्यम गति के गेंदबाज ने स्वर्गीय भावे सिंह टी20 टूर्नामेंट में दिशा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से खेलते हुए पर्ल एकेडमी के खिलाफ यह कमाल किया।
विज्ञापन


द हिंदू ने राजस्थान के आकाश के हवाले से कहा, 'मैं राजस्थान और फिर देश के लिए खेलना चाहता हूं। यही मेरा लक्ष्य है।' आकाश जयपुर के बाहरी इलाके के अरावली क्रिकेट क्लब में रहते हैं।

चौधरी अभी पूर्व राजस्थानी रणजी क्रिकेटर विवेक यादव की निगरानी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। यादव ने भी अपने इस गेंदबाज की तारीफ की और उम्मीद जताई कि राज्य स्तर की स्पर्धाओं में आकाश कमाल का प्रदर्शन करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान के गेंदबाज ने टी20 क्रिकेट में किया कमाल, बिना रन दिए झटके 10 विकेट

चौधरी ने भावे सिंह टी20 टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सुर्खियां बटोरी। उन्होंने कहा, 'ऐसा हो गया। मुझे यह नहीं पता कि कैसे हो गया।' गेंदबाज क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में 10 विकेट ले, ऐसा देखना दुर्लभ है। टी20 क्रिकेट तो वैसे भी बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर खेला जाता है। 

वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में टी20 के किसी मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम दर्ज है। मेंडिस ने 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे। क्रिकेट इतिहास में सिर्फ जिम लेकर और अनिल कुंबले ही एक पारी में 10 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। दोनों ने ही यह कमाल टेस्ट मैच की पारियों में किया है।

द हिंदू के मुताबिक चौधरी राजस्थान की अंडर-16 चैलेंजर्स ट्रॉफी के संभावितों में अपनी जगह गंवाने वाले थे। उन्हें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी ताकि अपने सपने के करीब पहुंच सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें