फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे टी-20 में क्यों नहीं बजा राष्ट्रगान, असली वजह आई सामने

Fri, 10 Nov 2017 04:37 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 7 नवंबर यानी मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टी-20 सीरीज का आखिरी मैच खेला गया। पूरे दिन लगातार बारिश की वजह से मैच के ओवरों में कटौती की गई और फिर प्रत्येक पारी 8-8 ओवर की हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नियमों के मुताबिक मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान के बीच आकर खड़े होते हैं। हालांकि, उस दिन मैच से पहले नेशनल एंथम नहीं हुआ और टॉस के बाद ही मैच शुरू कर दिया गया।

पढ़ेंः- 'टीम इंडिया का यह खिलाड़ी न होता तो न्यूजीलैंड आराम से जीत जाती सीरीज'

हालांकि इस मामले में केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के सचिव जयेश जॉर्ज ने अपनी गलती मानी है। उन्होंने अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में कहा, 'हां, यह हमारी तरफ से गलती हुई। हम सभी मैदान पर थे और बारिश के बाद मैच शुरू कराने की जल्दी में थे। हम राष्ट्रगान करना भूल गए। यह हमारी तरफ से बेहद गंभीर चूक है और मैं देश से माफी मांगता हूं। ऐसा फिर कभी नहीं होगा।'
विज्ञापन


मालूम हो कि तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया ने तीसरे व निर्णायक मैच में न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। टीम इंडिया ने पहली बार टी20 इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड को मात दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें