फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC: 'फाइनल में भारत की राह आसान नहीं' कहकर इस दिग्गज ने टीम इंडिया को चेताया

Thu, 10 Jun 2021 06:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगरकर ने कहा कि विरोधी टीम के पास मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है और इंग्लैंड के हालात उनके अनुकूल होंगे। बता दें कि डब्ल्यूटीसी फाइनल साउथम्पटन में 18 से 22 जून तक खेला जाएगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत की राह आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विरोधी टीम के पास मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है और इंग्लैंड के हालात उनके अनुकूल होंगे। बता दें कि डब्ल्यूटीसी फाइनल साउथम्पटन में 18 से 22 जून तक खेला जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' पर अगरकर ने भारत उन चुनौतियों पर चर्चा की जिनका सामना भारत को करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


अगरकर ने कहा, 'निश्चित तौर पर इसमें (न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण में) काफी विविधता है। मेरे कहने का मतलब कि ऐसा इसलिए है क्योंकि आप काइल जैमीसन जैसे गेंदबाज को देखिए जो लंबा है और अलग तरह की चुनौती पेश करता है।' अगरकर ने ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी की अनुभवी तेज गेंदबाजी जोड़ी के अलावा नील वैगनर की सराहना की जो अपनी तेज गति से किसी को भी हैरान करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने कहा, 'बोल्ट और साउदी दोनों दाएं हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी करते हुए एक गेंद बाहर निकालते हैं तो दूसरी अंदर लेकर आते हैं। इसके बाद वैगनर, जब कुछ मदद नहीं मिल रही होती और पिच सपाट होती है तो वह आकर विकेट हासिल करता है और नियमित तौर पर वह ऐसा कर रहा है। इसलिए चुनौती अलग तरह की होगी।' उन्होंने आगे कहा कहा, 'हालात भी उनके पक्ष में होंगे क्योंकि जब आप इंग्लैंड में खेलते हैं तो ये लगभग वैसे ही होते हैं जैसे न्यूजीलैंड में होते हैं। इससे ड्यूक गेंद के साथ आसानी हो जाती है जो स्विंग करती है। इसलिए यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें