फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड में हालात के अनुरूप ढलना अहम, हवाओं से निपटने की होगी चुनौतीः रहाणे

Thu, 02 Jan 2020 05:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में चलने वाली हवाओं से निपटने की तैयारी करनी होगी।

विज्ञापन


भारतीय टीम वेलिंगटन में 21 से 25 फरवरी और क्राइस्टचर्च में 29 फरवरी से चार मार्च तक दो टेस्ट खेलेगी। इससे पहले पांच टी-20 और तीन वनडे खेले जाएंगे। रहाणे ने कहा, 'हमने वहां 2014 में भी खेला था। वहां धीमी-धीमी हवाएं चलती हैं। हालात के अनुरूप ढलना काफी अहम होगा। पिछले दौरे पर मैंने वेलिंगटन में खेला था लेकिन क्राइस्टचर्च में हम लंबे समय बाद खेलेंगे।'
 

वेगनर को खेलने का कर रहे हैं अभ्यास

रहाणे खास तौर पर बायें हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर को खेलने का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'वेगनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आप सिर्फ एक नाम नहीं ले सकते। बल्लेबाजी ईकाई के तौर पर आपको सभी का सम्मान करना होगा। मेजबान टीम को हालात की बखूबी जानकारी होगी लेकिन हमें अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा। अलग-अलग तरह की गेंदबाजी से निपटने के अलग तरीके हैं। हर किसी का अपना तरीका है। कुछ खिलाड़ी क्रीज के बाहर रहना पसंद करते हैं और कुछ क्रीज के भीतर। आपको बेसिक्स पर ध्यान देना होगा। तकनीक के बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते। शरीर के एकदम करीब खेलना जरूरी है। रफ्तार और गति बिल्कुल अलग तरह की होगी।'
 
विज्ञापन

भारत ए के खिलाफ भी खेलेंगे रहाणे

सीरीज से पहले रहाणे भारत ए के लिए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेंगे। उन्होंने कहा कि भारत ए का दौरा भी साथ में रखना अच्छा है। इससे तैयारी पुख्ता होगी और हालात के अनुरूप ढलने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें