फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के 'गुरु मंत्र' से ऑस्ट्रेलिया पर होगी फतह, मेलबर्न टेस्ट से पहले रहाणे ने बताई रणनीति 

Fri, 25 Dec 2020 03:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को कहा कि बॉक्सिंग डे टेस्ट शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया भले ही दिमागी खेल खेलता रहे लेकिन उनका फोकस अपनी टीम पर रहेगा।

 
विज्ञापन

2 of 7
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
रहाणे ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'ऑस्ट्रेलिया दिमागी खेल खेलने में माहिर है। उन्हें खेलने दीजिए। हम अपने खेल पर फोकस करेंगे। हम अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करेंगे।' उन्होंने कहा, 'भारत की कप्तानी करना मेरे लिये फख्र की बात है। यह शानदार मौका है और जिम्मेदारी भी लेकिन मैं कोई दबाव नहीं लेना चाहता।'
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय टीम - फोटो : social media
रहाणे ने कहा, 'मेरा काम टीम का साथ देना है। फोकस मुझ पर नहीं, टीम पर है और हम एक टीम के रूप में अच्छा खेलना चाहते हैं।' कोहली ने भी स्वदेश रवाना होने से पहले रहाणे से बेखौफ खेलने का आग्रह किया। 

4 of 7
टीममेट्स के साथ अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
कार्यवाहक कप्तान रहाणे ने कहा, 'विराट ने जाने से पहले हमसे बात की। एडीलेड में हमारा टीम डिनर था और उसने हम सभी से एक दूसरे के लिए खेलने, एक दूसरे की कामयाबी का आनंद लेने और मैदान पर एक दूसरे की मदद करने के लिए कहा।'
विज्ञापन

5 of 7
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
रहाणे ने कहा कि एडीलेड में तीसरे दिन एक घंटे के खराब खेल से उनकी टीम खराब नहीं हो जाती। उन्होंने कहा, 'हमने दो दिन अच्छा खेला लेकिन बस एक घंटे के खराब खेल से हार गए । हमने आत्ममंथन किया और अब हम अपनी ताकत पर फोकस करेंगे।'
विज्ञापन

6 of 7
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने जा रहे हैं और रहाणे ने कहा कि वह उन पर और मयंक अग्रवाल पर कोई दबाव नहीं बनाना चाहते। उन्होंने कहा, 'सलामी बल्लेबाजों की भूमिका अहम होती है। मैं उन पर कोई दबाव नहीं बनाना चाहता। मैं उन्हें स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी देना चाहता हूं। शुरुआत में साझेदारी बनने से बाद में आने वाले बल्लेबाजों को आसानी हो जाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जस्टिस लैंगर - फोटो : social media
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने गुरुवार को कहा था कि भारतीय टीम दबाव में रहेगी तो उन्हें खुशी होगी। उन्होंने यह भी कहा था कि विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे पर वे अतिरिक्त दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें