फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे ने भरी हुंकार, कहा- मेरी अंतरआत्मा की आवाज, वन-डे में वापसी करूंगा

Sat, 11 Jul 2020 03:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी अंतररात्मा की आवाज है कि वह एकदिवसीय प्रारूप में राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। रहाणे ने आखिरी बाद इस प्रारूप में फरवरी 2018 में खेला था। 32 साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह तीनों प्रारूपों को खेलने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहे है।
विज्ञापन

2 of 6
रहाणे
रहाणे ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता से बातचीत में कहा, 'मैं वन-डे क्रिकेट में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, चाहे सलामी बल्लेबाजी हो या नंबर चार पर। मेरी अंतरआत्मा ऐसा कह रही है, मैं एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी करना चाहता हूं।'
विज्ञापन

3 of 6
रहाणे-कोहली - फोटो : BCCI
टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए हालांकि रहाणे के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाजी करने में परेशानी नहीं होगी, लेकिन मुंबई के उनके साथ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इस जगह पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहले से ही रोहित शर्मा और शिखर धवन की जगह पक्की है।

4 of 6
रहाणे और शर्मा
रहाणे से पूछा गया कि एकदिवसीय में वह किस क्रम पर बल्लेबाजी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, 'मैंने पारी शुरू करने का लुत्फ उठाया है, लेकिन चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने में भी मुझे कोई परेशानी नही है। मैंने दोनों स्थान पर बल्लेबाजी को लेकर सहज हूं।'
विज्ञापन

5 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : indian express
देश के लिए 90 एकदिवसीय खेलने वाले रहाणे ने कहा, 'कुछ समय तक नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के बाद फिर से अचानक पारी शुरू करना और उससे सामांजस्य बैठाना बहुत कठिन है, जो मैंने किया था। यह कहना कठिन है कि मुझे कौन सा स्थान पसंद है। मैं दोनों में अच्छा कर सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट टीम के उपकप्तान रहने से भारतीय टी-20 टीम में वापसी पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं टी-20 क्रिकेट में किसी का अनुसरण नहीं करता हूं। मैं अंदर से बाहर की तरफ शॉट खेलना पसंद करता हूं। चार साल पहले अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले रहाणे ने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आप अपने शॉट्स के बारे में सुनिश्चित हैं, तो आपको उसे खेलना चाहिए। अगर मैं 18वें ओवर में खेल रहा हूं तो मेरा लक्ष्य होगा कि मैं अपनी स्ट्राइक रेट को 150-160 तक कैसे पहुंचा सकता हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें