रहाणे और
विराट कोहली के बीच कप्तानी करने के अंदाज की काफी तुलना होती है। इस पर रहाणे ने कहा, 'हम दोनों के बीच तुलना होती है, लेकिन हम दोनों अलग हैं। कोहली काफी आक्रामक और अभिव्यक्त करने वाले कप्तान हैं जबकि मैं थोड़ा शांत और चुप रहने वालों में से एक हूं।'
रहाणे
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं राजस्थान रॉयल्स का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे कप्तानी करने का शानदार मौका दिया। मुझे याद है जब शेन वॉटसन ने राहुल द्रविड़ के सामने मेरा नाम प्रस्तावित किया था। मैं इन जैसे लोगों का शुक्रगुजार हूं।'