फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे को 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से मिली स्पेशल बैटिंग टिप्स

Wed, 13 Sep 2017 09:03 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
सचिन और रहाणे - फोटो : twitter
विज्ञापन
मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का पिछले छह महीनों में प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि, सीजन के अंत तक आते-आते उनके खाते में कुछ लो स्कोर भी जुड़ गए। रहाणे ने टेस्ट में खुद को स्थापित किया है और खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उप-कप्तान भी हैं। मगर वन-डे और टी20 इंटरनेशनल में उनकी जगह अब तक पक्की नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


रहाणे ने वेस्टइंडीज दौरे पर 5 मैचों की वन-डे सीरीज में करीब 67 की औसत से 336 रन बनाए थे और मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता। इसके बावजूद टीम में उनकी जगह स्थायी नहीं हो सकी क्योंकि श्रीलंका दौरे पर नियमित ओपनर्स धवन-रोहित ने क्रीज संभाली।

रहाणे को श्रीलंका के खिलाफ एक मौका मिला, लेकिन वो 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम में इस समय हर स्थान के लिए जोरदार प्रतिस्पर्धा चल रही है और ऐसे में रहाणे को अगर अपनी जगह पक्की करना है तो उन्हें मिले मौकों का खूब फायदा उठाना होगा।
विज्ञापन


पढ़ेंः- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे के‌ लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी-यादव की वापसी

रहाणे ने हाल ही में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से बल्लेबाजी की टिप्स ली। 29 वर्षीय रहाणे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सचिन के साथ एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा सचिन के साथ अच्छा नेट सेशन था। उन्होंने समय और प्रेरणा के लिए सचिन को धन्यवाद कहा।
  Had a great net session. Thank you so much for your time and inspiring words paaji @sachin_rt pic.twitter.com/3UP4Pv7tWr — ajinkyarahane88 (@ajinkyarahane88) September 12, 2017
बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी की हार को भुलाने में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत का अहम योगदान रहा था। जबकि इस सीरीज को जीतने में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्ये रहाणे ने अहम भूमिका निभाई थी। वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए जूझ रहे रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।

पढ़ेंः- INDIA Vs SRI LANKA: भारत ने श्रीलंका को उसी के घर में 9-0 से रौंदकर की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी

रहाणे ने इस सीरीज में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ कुल 336 रन बनाए थे। रहाणे ने भारत के लिए कुल 79 वनडे मुकाबलों में 34.37 के औसत से 2578 रन बनाए हैं। जबकि टेस्ट में उन्होंने 46 के शानदार औसत से 2580 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 78.35 का रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें