फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat vs Babar: 'विराट से तुलना..', 2023 के बाद शतकीय पारी को तरसे बाबर आजम; वेस्टइंडीज दौरे पर भी हुए फ्लॉप

Wed, 13 Aug 2025 07:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 टीम से बाहर हो चुके बाबर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने 2023 के बाद से कोई शतकीय पारी नहीं खेली है। किसी जमाने में उनकी तुलना भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से होती थी। अब इसी पर अहमद शहजाद ने चर्चा की है। उन्होंने कहा कि विराट के गिरते प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण किंग कोहली से उनकी तुलना करना है।
विज्ञापन
विराट कोहली-बाबर आजम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने कहा कि विराट कोहली से तुलना बाबर आजम के खराब प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण है। बता दें कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में बाबर का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 56 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम यह सीरीज 2-1 से हार गई।
विज्ञापन

कोहली से तुलना बनी बाबर के खराब प्रदर्शन का कारण
टी20 टीम से बाहर हो चुके बाबर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने 2023 के बाद से कोई शतकीय पारी नहीं खेली है। किसी जमाने में उनकी तुलना भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से होती थी। अब इसी पर अहमद शहजाद ने चर्चा की है। उन्होंने कहा कि विराट के गिरते प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण किंग कोहली से उनकी तुलना करना है। जियोसुपर पर बात करते हुए शहजाद ने कहा, 'जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तब आप खिलाड़ियों की तुलना करने वाले अभियान चला रहे थे। अब जब प्रदर्शन अच्छा नहीं चल रहा है, तो आप कह रहे हैं कि 'दो खिलाड़ियों की तुलना मत करो'। क्यों नहीं? विराट कोहली की तुलना दुनिया में किसी से नहीं की जा सकती। वह इस पीढ़ी के दिग्गज हैं, एक आदर्श हैं। आप उनकी तुलना एमएस धोनी से भी नहीं कर सकते। धोनी भले ही एक महान कप्तान रहे हों, लेकिन एक बल्लेबाज, क्रिकेटर और एथलीट के रूप में कोहली अकेले हैं। किसी की भी किसी से तुलना नहीं की जानी चाहिए क्योंकि यह अनुचित है और इससे अतिरिक्त दबाव बढ़ता है, जो अब हम बाबर आजम पर देख रहे हैं।'
विज्ञापन

2023 में लगाया था पिछली बार शतक
बाबर आजम ने पिछली बार एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ 151 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद से वह तीन अंकों का स्कोर नहीं बना पाए हैं। इस पारी के बाद सभी प्रारूपों की 72 पारियों में बाबर ने 2139 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31.45 रहा है और 18 बार अर्धशतक लगाया है। टेस्ट क्रिकेट में, दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक के बाद से वे 25 पारियों में 590 रन ही बना सके हैं, औसत मात्र 23.60 रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें