फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के 'विराट कोहली' ही नहीं शोएब मलिक को भी लगा झटका

Thu, 21 Jul 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अहमद शहजाद
विज्ञापन
पाकिस्तान के 'विराट कोहली' को उम्मीद थी कि पूर्व कप्तान और बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक की अगुवाई वाली नई राष्ट्रीय चयन समिति से भला होगा और टीम में फिर से वापसी कर लेंगे, लेकिन उन्हें झटका लग गया।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि सिर्फ पाकिस्तान के 'विराट कोहली' यानी अहमद शहजाद को ही झटका लगा है बल्कि धाकड़ बल्लेबाज उमर अकमल को संभावित खिलाड़ियों की सूची से भी बाहर रखा गया है। शहजाद की शक्ल और बल्लेबाजी की स्टाइल दोनों ही कोहली से काफी मिलती-जुलती है इसलिए उन्हें उनके देश में पाकिस्तान का विराट कोहली कहा जाता है।

चयनकर्ताओं से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, शहजाद और उमर जिन्हें इंग्लैंड दौरे पर गई पाक की टेस्ट टीम में शामिल नहीं गया था और अब सीरीज के बाद होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में भी नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक इस समय इंग्लैंड में हैं और वहां खेली जा रही 3 टीमों के बीच एकदिवसीय सीरीज में अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखे हुए हैं। इस त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड लायंस और श्रीलंका-ए के अलावा पाकिस्तान-ए की टीम खेल रही है।

सूत्र ने कहा, "चयनकर्ताओं ने 30 संभावित खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। और इसमें ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही शामिल किए गए हैं, लेकिन इस सूची में शहजाद और उमर का नाम शामिल नहीं है।" चयनकर्ता इंजमाम युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस साल एशिया कप टी-20 और टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब खेल के बाद मुख्य चयनकर्ता का पद संभाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

जिसके लिए टेस्ट से संन्यास लिया उसी टीम में नहीं रखा गया मलिक को

शोएब मलिक - फोटो : Getty
चयनकर्ताओं से जुड़े सूत्र का दावा है कि चयनकर्ता ज्यादातर नए और युवा खिलाड़ियों को ही टी-20 में मौके देना चाहते हैं, यही कारण है कि अनुभवी ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शोएब मलिक को भी इंग्लैंड में होने वाले टी-20 सीरीज के लिए संभावित टीम में भी नहीं रखा गया।

जबकि मलिक ने पिछले साल यूएई में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद टेस्ट क्रिकेट से यह कहते हुए संन्यास ले लिया था कि अब वह सीमित ओवरों के खेल (वनडे और टी-20) में खेलना चाहते हैं।

इंजमाम ने एक योजना बनाई है जिसके तहत इंग्लैंड दौरे पर गई पाक-ए टीम में 30 साल के पार खिलाड़ियों को नहीं रखा गया। ओपनर अमहद शहजाद पाकिस्तान में हैं तो उमर अकमल इंग्लैंड नेशनल टी-20 लीग में खेलने के बाद कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी बेहद अनुभवी हैं और उन्हें उम्मीद थी कि उनकी इस सीरीज के लिए टीम में वापसी जरूर हो जाएगी, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

अमहद और उमर के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान और सोहैल तनवीर को भी अगली सीरीज के लिए नहीं रखा गया है। हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट में मिली जीत के नायक रहे लेग स्पिनर यासिर शाह को संभावितों की सूची में रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें