एजीएम में बोर्ड की कुछ नियमित गतिविधियां भी शामिल होंगी जैसे 2024-25 के लिए वार्षिक बजट को स्वीकृति और लोकपाल तथा आचरण अधिकारी की नियुक्ति। बैठक में बीसीसीआई संविधान के अनुसार क्रिकेट समिति और स्थायी समिति की नियुक्ति की जाएगी, साथ ही नियम 27 के तहत नई अंपायर समिति का गठन किया जाएगा। एजीएम में घरेलू क्रिकेट से संबंधित शीर्ष परिषद द्वारा बनाए गए नियमों को मंजूरी देने के अलावा यौन उत्पीड़न रोकथाम नीति के तहत गठित बीसीसीआई की आंतरिक समिति की रिपोर्ट पर भी विचार किया जाएगा।