फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पांच खिलाड़ी टीम इंडिया में ले सकते हैं युवराज सिंह की जगह

Fri, 08 Sep 2017 04:01 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह
टीम इंडिया को 2007 तथा 2011 की विश्व कप जीत दिलाने वाले युवराज सिंह का क्रिकेट कर‌ियर अब ढलान पर है। 2000 में पदार्पण के बाद से बांए हाथ के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया को जीत की कई बेहतरीन यादें दी हैं। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ वन डे में 150 रनों की पारी खेली। बाद में चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में तेज तर्रार अर्धशतक लगाया। ऐसा लगा कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ युवराज सिंह भी 2019 का विश्व कप खेल लेंगे। लेकिन अब उनका करियर पूरी तरह ढलान पर है। युवराज को हाल ही में देश के सर्वोच्च 74 खिलाड़ियों की  सूची से हटा दिया गया है। युवराज के जाने के बाद टीम इंडिया में नंबर-4 पर उनकी जगह कौन लेगा। क्रिकेट प्र‌ेमियों के बीच यह चर्चा का विषय है। इस स्लाइड में हम युवराज के विकल्पों पर बात करेंगे।  
विज्ञापन

केएल राहुल 

2 of 6
केएल राहुल और रवि शास्त्री - फोटो : pti
कर्नाटक का यह बल्लेबाज टेस्ट में अच्छी पारियां खेलकर पहले ही पांच दिनों के फॉर्मेट में अपना स्‍थान पक्का कर चुका है। आईपीएल में बेहतर खेल दिखाने की वजह से राहुल वन डे में उपयोगी हो सकते हैं। वह स्ट्राइक को रोट्रेट करते हैं और जरूरत पड़ने पर लंबे शॉट भी खेल लेते हैं। पिछले साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में शतक ठोंक दिया है। विराट कोहली के साथ आरसीबी में खेलते हुए फटाफट क्रिकेट का ककहरा सीख चुके हैं। लिहाजा नंबर 4 पर केएल राहुल के नाम पर विचार किया जा सकता है। 
विज्ञापन

मनीष पांडेय

3 of 6
cricketer manish pandey
कर्नाटक के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने श्रीलंका के साथ हालिया सीरीज में अंत के मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है। विराट कोहली के साथ मिलकर दो मैचों में मनीष ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई है। 2016 में ऑस्ट्रेलिया में वन डे में शतक लगाने वाले पांडेय मध्यमक्रम में बड़ी जिम्मेदारी से खेलते हैं। स्ट्रोक प्लेयर होने के साथ-सा‌थ जरूरत के मुताबिक बल्लेबाजी कर स्ट्राइक को रोट्रेट करने में भी सक्षम हैं। मनीष पांडेय भी नंबर 4 पर युवराज का बेहतर विकल्प हो सकते हैं। 
 

सुरेश रैना 

4 of 6
सुरेश रैना - फोटो : ESPN
बांए हाथ का यह बल्लेबाज आजकल टीम इंडिया से बाहर चल रहा है। रैना ने टीम को कई बार जिताया है। टी-20 मैचों के वे एक मंझे हुए खिलाड़ी हैं। युवराज के समान बांए हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। टीम इंडिया के राइट-लेफ्ट कांबिनेशन पर सटीक खिलाड़ी हो सकते हैं। अभी टीम की वापसी पर मेहनत कर रहे हैं। दलीप ट्राफी में खेल रहे हैं। दस साल का अनुभव लिए इस बल्लेबाज में युवराज का स्‍थान लेने की पूरी काबिलियत है। वक्त में जरूरत पड़ने पर युवराज की तरह गेंदबाजी भी कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

‌दिनेश कार्तिक

5 of 6
दिनेश कार्तिक - फोटो : ESPN
विकेटकीपर बैट्समैन दिनेश कार्तिक बेहतर बल्लेबाज हैं। आईपीएल और वन डे में वह युवराज की तरह पारियां खेलने में पूरी तरह सक्षम हैं। मध्यमक्रम में वह टीम इंडिया में युवराह की जगह फिट हो सकते हैं। कार्तिक को हालांकि नियमित टीम में बने रहने का मौका नहीं मिलता। एक दौरे में वह शामिल रहते हैं तो दूसरे दौरे में वह टीम से बाहर हो जाते हैं। रैना की तरह यह भी अनुभवी हैं। युवराज की जगह मिली तो टीम इं‌डिया के लिए बड़ी पारी खेलने की इनमें पूरी योग्यता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र जडेजा

6 of 6
रविंद्र जडेजा और विराट कोहली - फोटो : twitter
युवराज ने टीम में बल्लेबाज के सा‌थ आलरांउडर की भूमिका भी निभाई है। युवराज की तरह रविंद्र जडेजा बांए हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने हाल फिलहाज में अपनी बहुत उपयोगिता सिद्ध की है। तेज बल्लेबाजी कर सकते हैं। युवराज का अगर जडेजा स्‍थान लेते हैं तो टीम को एक और बल्लेबाज खिलाने का मौका मिल जाएगा। युवराज के समान जडेजा क्षेत्ररक्षण कर सकते हैं। जडेजा को भी युवराज के विकल्प के रूप में आजमाया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें