फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नियों को साथ ले जाने के मामले में हुई 'विराट' जीत, BCCI ने लिया यह फैसला

Thu, 18 Oct 2018 08:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विदेश दौरों पर पर क्रिकेटरों की पत्नियों के साथ रहने के मामले पर विरा कोहली की जीत होती नजर आ रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बोर्ड ने पहले 10 दिन को छोड़ कर बाकी पूरे टूर के लिए पत्नियों को साथ रहने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन

2 of 6

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रटर्स (COA) ने कहा है कि पत्नी और गर्लफ्रेंड्स अब क्रिकेटर के साथ दौरे के शुरुआती 10 दिन तक साथ नहीं होंगी, लेकिन वे इसके बाद (बचे हुए दौरे के लिए) साथ रह सकती हैं।

विज्ञापन

3 of 6

हालांकि दूसरी रिपोर्ट में में सीओए की मेंबर डायना एडुलजी के हवाले से दावा किया गया है कि इस मसले पर भी कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है। इंडिया टुडे की माने तो डायना एडुलजी ने कहा कि, अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है और इस तरह के सुझाव सामने आ रहे हैं।

4 of 6
पुरानी नीति के अनुसार पत्नी और गर्लफ्रेंड्स विदेशी दौरों पर क्रिकेटर के साथ केवल 15 दिनों के लिए रह सकती थीं. इससे पहले बीसीसीआई ने 2015 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स साउदरलैंड के इस निर्णय का स्वागत किया था कि पत्नी और गर्लफ्रेंड्स के साथ रहने से ऑस्ट्रेलिया की परफॉर्मेंस खराब हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय टीम को अब करीब दो महीने लंबा ऑस्ट्रलिया दौरा करना है और मान जा रहा है कि हाल ही में हैदराबाद में हुई बोर्ड की मीटिंग में इस बात पर भी सहमति बनी थी कि इस मसले पर ऑस्ट्रेलिया की नीति को ही फॉलो किया जा सकता है जिसमें खिलाड़ियों के परिवारों के साथ बातचीत करके एक ‘फैमली पीरियड’ के नाम से एक वक्त नियत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बता दें कि इंग्लैंड के हालिया दौरे पर भी अनुष्का शर्मा को कई मौकों पर टीम इंडिया के साथ ही देखा गया। इसे लेकर कई बार विवाद भी खड़ा हुआ। लिहाजा विराट ने बीसीसीआई से मांग की थी कि क्रिकेटर्स को पत्नी और गर्लफ्रेंड्स (WAGs) के साथ रहने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें