फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बैन के बाद फिर से मैदान पर दिखेंगे श्रीसंत, इस टी-20 लीग से करेंगे वापसी

Sun, 22 Nov 2020 06:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीसंत - फोटो : social media
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत सात साल के प्रतिबंध के खत्म होने के बाद अब एक बार फिर से मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। वह केरल क्रिकेट असोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले प्रेजिडेंट टी-20 कप से वापसी करेंगे।

विज्ञापन


श्रीसंत को साल 2013 में आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में प्रतिबंधित किया गया था। इस साल सितंबर में सात साल का उनका वह बैन समाप्त होने के बाद अब वे फिर से मैदान में वापसी की तैयारियों में लग गए हैं।

केरल क्रिकेट संघ अगले महीने से अलपुझा में प्रेजिडेंट कप टी-20 लीग का आयोजन करेगा जिसमें श्रीसंत भी शामिल होंगे। झारखंड, आंध्र प्रदेश के बाद अब केरल ने भी स्थानीय स्तर पर टी-20 लीग के आयोजन का फैसला किया है। हालांकि अभी इसे सरकार की मंजूरी का इंतजार है, लेकिन श्रीसंत की वापसी तय मानी जा रही है, जिसकी पुष्टि खुद केरल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने की है। श्रीसंत इस लीग के बड़े चेहरे होंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि बैन से पहले श्रीसंत टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक थे। वे 2007 में धोनी की अगुवाई में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा भी थे। इसके चार साल बाद वे वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा बने।

श्रीसंत ने अब तक 60 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 50 विकेट अपने नाम किए। वे आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स जैसे टीमों का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें