महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और इरफान पठान ने मिलकर एक टीम चुनी है। इस टीम से कई स्टार खिलाड़ी गायब हैं। इनमें अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और रियान पराग को भी जगह नहीं दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को शुरू होने में करीब एक महीने का वक्त रह गया है। ऐसे में सभी देश अपनी-अपनी टीमों का एलान कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अपनी-अपनी टीम घोषित कर दी है। बस भारत और पाकिस्तान ने अब तक टीम की घोषणा नहीं की है। ऐसे में फैंस बेसब्री से इन दोनों टीमों के एलान का इंतजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप (ग्रुप-ए) में हैं और इनके साथ इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम के एलान से पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और इरफान पठान ने मिलकर एक टीम चुनी है। इस टीम से कई स्टार खिलाड़ी गायब हैं। इनमें अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और रियान पराग को भी जगह नहीं दी गई है। ये खिलाड़ी पिछले श्रीलंका दौरे पर टीम का हिस्सा थे।
Trending Videos
19 जनवरी को हो सकती है टीम की घोषणा
अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई चयन समिति ने जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की उपलब्धता पर संशय के कारण टीम की घोषणा पर आईसीसी से समय मांगा था। आधिकारिक टीम की घोषणा 19 जनवरी को होने की उम्मीद है। भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल दोनों को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए चुना जाना चाहिए जो भारत के मध्यक्रम की मजबूती हैं। गावस्कर का मानना है कि संजू सैमसन का छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। गावस्कर ने अपनी टीम में ऋषभ पंत को भी शामिल किया है।
भारतीय टीम
- फोटो : Twitter
गावस्कर ने कही यह बात
गावस्कर ने कहा, 'अगर मैं चयनकर्ता होता तो मैं देखता कि हाल के दिनों में किसने अच्छा प्रदर्शन किया है। केएल राहुल के लिए 50 ओवर का विश्व कप शानदार रहा था। श्रेयस अय्यर, जिस तरह से उन्होंने वनडे विश्व कप में खेला था वह देखना शानदार था। मुझे लगता है कि पिछले कुछ महीनों में उन्हें कुछ समर्थन की जरूरत थी, लेकिन उन्हें वह समर्थन नहीं मिला है। मैं निश्चित रूप से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इन दो खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा।' उन्होंने कहा, 'मेरे लिए नंबर चार पर श्रेयस अय्यर होंगे। नंबर पांच पर केएल राहुल होंगे और नंबर छह पर ऋषभ पंत होंगे। संजू सैमसन को टीम में होना चाहिए क्योंकि उन्होंने भारत के लिए शतक बनाए हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति की उपेक्षा कैसे कर सकते हैं जो अपने देश के लिए शतक बना रहा है।'
'सिराज तेज गेंदबाजों में तीसरी पसंद होंगे'
इरफान के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी खेलती हुई दिख सकती है, जबकि मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजों में पठान की तीसरी पसंद हैं। इरफान चाहते हैं कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी टीम के पहले दो तेज गेंदबाज हों। उन्होंने कहा, 'अगर आपके पास इस तरह का संतुलन है तो आपके पास आठवें नंबर पर रवींद्र जडेजा होंगे और बेशक आपके पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विकल्प होंगे।'
भारतीय टीम
- फोटो : Twitter
'नीतीश का प्रदर्शन शानदार रहा है'
इरफान ने कहा, 'आपके बैकअप के रूप में एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होना एक बढ़िया विकल्प है। नीतीश कुमार रेड्डी भी अच्छा खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन करना आसान नहीं है, उन्होंने ऐसा किया है।' उन्होंने कहा, 'अगर बुमराह और शमी उपलब्ध होते हैं तो मोहम्मद सिराज तीसरे खिलाड़ी होंगे और वह प्लेइंग-11 में नहीं होंगे, लेकिन हमें देखना होगा कि बुमराह के साथ आगे क्या होता है। हमें उम्मीद है कि उनकी चोट इतनी गंभीर नहीं होगी।'
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सुनील गावस्कर और इरफान पठान की चुनी गई टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी।